लाइव टीवी

Bhopal Holiday: भोपाल में महर्षि गौतम जयंती के मौके पर दो अप्रैल को रहेगी सार्वजनिक छुट्टी, आदेश जारी

Updated Mar 31, 2022 | 14:52 IST

Bhopal Holiday: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में दो अप्रैल को महर्षि गौतम जयंती के मौके पर छुट्टी की घोषणा की गई है। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
भोपाल में महर्षि गौतम जयंती के मौके पर दो अप्रैल को रहेगी सार्वजनिक छुट्टी
मुख्य बातें
  • शिवराज सिंह चौहान सरकार ने जारी किए आदेश 
  • महर्षि गौतम जयंती पर रहेगी सार्वजनिक छुट्टी
  • गुड़ी पड़वा पर भी सामान्य सार्वजनिक अवकाश

Bhopal Holiday: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत पूरे राज्य में आने वाली दो अप्रैल को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। इसके लिए शिवराज सिंह चौहान सरकार ने आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक 2 अप्रैल को महर्षि गौतम जयंती के उपलक्ष्य पर पूरे मध्यप्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी गई है। साथ ही गुड़ी पड़वा पर भी सामान्य सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसकी घोषणा कर दी गई है।

प्रशासन विभाग के जारी आदेश के अनुसार,  16 नवंबर 2021 द्वारा गुड़ी पड़वा चैती चांद पर दिनांक 2 अप्रैल शनिवार को सामान्य अवकाश घोषित किए जाने का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही राज्य शासन द्वारा 2 अप्रैल शनिवार को गुड़ी पड़वा के साथ महर्षि गौतम जयंती को भी शामिल करते हुए जनरल अवकाश घोषित किया गया है। 

गुड़ी पड़वा पर भी सामान्य सार्वजनिक अवकाश

महर्षि गौतम जयंती 2 अप्रैल 2022 को पड़ रही है। इस दिन गुड़ी पड़वा पर भी सामान्य सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। शनिवार के दिन मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित सभी शासकीय कार्यालय स्कूलों कॉलेज बंद रहेंगे। मध्य प्रदेश में अप्रैल 2022 महीने में रामनवमी के अलावा 4 अवकाश शासकीय कर्मचारियों को मिलेगा।

इसमें 14 अप्रैल गुरुवार को महावीर जयंती और डॉक्टर अंबेडकर जयंती सहित वैशाखी की छुट्टियां होंगी। इसके अलावा 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे के लिए छुट्टियां दी गई है। मई 16 अप्रैल शनिवार को कोरोना की साप्ताहिक छुट्टी सहित 17 अप्रैल रविवार को सामान्य सप्ताहिक अवकाश शासकीय कर्मचारियों को मिलेंगे। इसके अलावा रामनवमी की छुट्टी भी कर्मचारियों मिलेंगी। बता दें कि दो अप्रैल को छुट्टी होने से लगातार दो दिनों की छुट्टियां मिल जाएंगी। क्योंकि दो अप्रैल शनिवार को पड़ रहा है अगले तीन अप्रैल को रविवार यानी छुट्टी का दिन है। ऐसे में अप्रैल का पहला ही वीकेंड दो छुट्टियों के साथ शुरू होगा।

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।