लाइव टीवी

जूनियर अंबानी का हुआ नामकरण, आधिकारिक बयान जारी कर आकाश और श्लोका ने बताया बेटे का नाम 

Updated Dec 24, 2020 | 07:57 IST

आकाश अंबानी गत 10 दिसंबर को पिता बने। आकाश के घर बेटे के जन्म पर अंबानी परिवार ने अपने एक बयान में कहा, 'भगवान कृष्ण की कृपा एवं आशिर्वाद से श्लोक एवं आकाश अंबानी के मुंबई स्थित घर में पुत्र ने जन्म लिया है।'

Loading ...
आकाश और श्लोका अंबानी ने बताया अपने बेटे का नाम।

नई दिल्ली : मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे और बहू आकाश अंबानी और श्लोक मेहता ने अपने पुत्र का नामकरण कर दिया है। अंबानी परिवार ने अपने परिवार के इस नए सदस्य के नाम की घोषणा आधिकारिक बयान जारी कर की है। आकाश और श्लोका ने अपने बेटे का नाम पृथ्वी आकाश अंबानी रखा है। बता दें कि आकाश गत 10 दिसंबर को पिता बने। आकाश के घर बेटे के जन्म पर अंबानी परिवार ने अपने एक बयान में कहा, 'भगवान कृष्ण की कृपा एवं आशिर्वाद से श्लोक एवं आकाश अंबानी के मुंबई स्थित घर में पुत्र ने जन्म लिया है।' 

परिवार में आकाश नाम पहले से मौजूद
दरअसल आकाश के बेटे का नाम पृथ्वी रखने के पीछे जो वजह बताई जा रही है, वह यह है कि अंबानी परिवार में आकाश नाम पहले से ही है। इसलिए बेटे का नाम पृथ्वी रखा गया है। नाम की घोषणा करने वाले आधिकारिक बयान में कहा गया है, 'भगवान कृष्ण की कृपा एवं धीरूभाई अंबानी के आशिर्वाद से कोकिलाबेन अंबानी लड़के पृथ्वी आकाश अंबानी के जन्म की घोषणा कर आनंदित महसूस कर रही हैं। इससे माता और पिता श्लोका एवं आकाश आनंदित हैं। बेटे की नाम की घोषणा पर दादा-दादी, नीता अंबानी और नाना-नानी मोना एवं रसेल काफी खुश हैं।' 

जन्म के बाद तस्वीर आई थी सामने
बता दें कि आकाश-श्लोका के बेटे के जन्म के बाद की एक तस्वीर वायरल हुई। इस तस्वीर में मुकेश अंबानी नवजात बच्चे को अपने हाथ में लिए हुए दिखाई दिए। आकाश और श्लोका के घर जूनियर अंबानी के आने के बाद मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया को नीले रंग की रोशनी से सजाया गया। 

2019 में हुई आकाश-श्लोका की शादी
आकाश और श्लोका की शादी मार्च 2019 में हुई। इस शादी में राजनीति, खेल और सिनेमा की दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं। खास बात यह है कि इस शादी में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भी शामिल हुए। दोनों की सगाई जून 2018 में हुई। आकाश और श्लोका की शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया था। रिसेप्शन में भी सभी क्षेत्रों के नामचीन लोगों ने शिरकत की। इस शादी के चर्चे विदेशों तक हुए। शादी के जोड़े में श्लोका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अपनी शादी में श्लोका मेहता ने अबू जानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।