लाइव टीवी

Bank Holidays in Sept 2021: इस सप्ताह 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें लिस्ट

Updated Sep 08, 2021 | 16:08 IST

Bank Holidays in September 2021: इस सप्ताह 5 दिन बैंक बंद रहेंगे। कई ऐसे पर्व हैं जिसकी वजह से विभिन्न राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। यहां आप लिस्ट देख सकते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
Bank Holidays
मुख्य बातें
  • इस सप्ताह 5 दिन बैंक बंद रहेंगे।
  • राज्यों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग होती हैं।
  • ऑनलाइन बैंकिंग काम करती रहेंगी। 

Bank Holidays in September 2021: बैंकों के काम से घरों से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लें। क्योंकि इस सप्ताह 5 दिन बैंक बंद रहेंगे। बुधवार यानी 8 सितंबर से इस 12 सितंबर तक बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। हालांकि, यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि विभिन्न राज्यों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग होती हैं और साथ ही सभी बैंकिंग कंपनियों द्वारा इसका पालन नहीं किया जाता है। बैंकिंग अवकाश विशिष्ट राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में विशिष्ट अवसरों की अधिसूचना पर भी निर्भर करते हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने उल्लेख किया है कि सितंबर 2021 के महीने में बैंकिंग परिचालन बंद रहेगा, हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग गतिविधियां काम करती रहेंगी। 

सितंबर 2021 में बैंकों की छुट्टियों लिस्ट (Bank Holidays in September 2021)

  1. 08 सितंबर, बुधवार - श्रीमंत शंकरदेव की तिथि (असम)
  2. 09 सितंबर, गुरुवार - तीज (हरितालिका) - (सिक्किम)
  3. 10 सितंबर, शुक्रवार - गणेश चतुर्थी/संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)/विनायक चतुर्थी/वरसिद्धि विनायक व्रत- (गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गोवा)
  4. 11 सितंबर, शनिवार- सकेंड सटरडे/गणेश चतुर्थी का दूसरा दिन
  5. 12 सितंबर, रविवार - वीक ऑफ

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने छुट्टियों को तीन ब्रैकेट्स में रखा है। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट होलिडे, बैंक अकाउंट क्लोजिंग की छुट्टियां होती है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।