लाइव टीवी

Gold-Silver Rate Today, 8 Sept 2021 : सोना और लुढ़का, चांदी चमकी, जानिए 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव

Updated Sep 08, 2021 | 17:37 IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 08 September 2021: सोने की कीमत में गिरावट हुई। जबकि चांदी में बढ़ोतरी हुई। यहां जानिए 14 से लेकर 24 कैरेट का ताजा भाव।  

Loading ...
सोना और चांदी की कीमतों में बदलाव
मुख्य बातें
  • सोना में 264 रुपए की गिरावट हुई।
  • चांदी की कीमत में बढ़ोतरी हुई।
  • दोनों के वायदा भाव में भी तेजी रही।

Gold and Silver Rate Today, 08 September 2021: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोना 264 रुपए की गिरावट के साथ 46,140 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी दिन यह 46,404 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी 22 रुपए तेजी के साथ 63,486 रुपए किलो हो गई। पिछले दिन यह 63,464 रुपए किलो पर बंद हुई थी। वहीं दोनों के वायदा भाव में भी तेजी रही। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली बढ़त के साथ 1,798 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट 24.37 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

Today Gold Price (सोने का आज का रेट)

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में गिरावट हुई। चांदी की कीमत में बढ़ोतरी हुई। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 47200 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 43240 रुपए है। नीचे शुद्धता के आधार पर 14 से लेकर 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जानिए। 

सोना वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत होते हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 132 रुपए की तेजी के साथ 47,071 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 132 रुपए यानी 0.28% की तेजी के साथ 47,071 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 10,328 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.08% की तेजी के साथ 1,799.90 डॉलर प्रति औंस हो गई।

चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत 132 रुपए की तेजी के साथ 64,753 रुपए प्रति किलो हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के दिसंबर डिलीवरी वाले वायदा कॉन्ट्रैक्ट का भाव 132 रुपए यानी 0.2% की तेजी के साथ 64,753 रुपए प्रति किलो हो गया। इस वायदा कॉन्ट्रैक्ट में 8,649 लॉट के लिए सौदे किए गए। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि घरेलू बाजार में तेजी के रुख के कारण कारोबारियों की ताजा लिवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.19% की तेजी के साथ 24.42 डॉलर प्रति औंस हो गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।