लाइव टीवी

Gold Price Today 12 March 2021: सोना लुढ़का, चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव

Updated Mar 12, 2021 | 19:05 IST

Gold Rate Today (गोल्ड प्राइस आज का) 12 मार्च 2021 : सोना और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट हुई। जानिए सोने के 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Loading ...
सोना और चांदी के भाव में गिरावट

Gold/Silver price today, 12 March 2021: सोना और चांदी कीमतों में एक बार फिर गिरावट हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना शुक्रवार को 291 रुपए घटकर 44,059 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 44,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 1,096 रुपए लुढ़कर 65,958 प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी दिन यह 67,054 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना और चांदी दोनों क्रमशः 1,707 डॉलर प्रति औंस और USD 25.67 प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन  की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक बुधवार को सोने की कीमत में 348 रुपए की गिरावट हुई। इसके बाद सोने का भाव 44332 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 529 रुपए लुढ़क कर 65841 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 44330 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 40610 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 44332 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 44154 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 40608 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 33249 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 25934 रुपए
चांदी 999 65841 रुपए किलो

सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना 0.81% की गिरावट के साथ 44,517 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 362 रुपए यानी 0.81% की गिरावट के साथ 44,517 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 11,004 लॉट के लिए कारोबार किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.88% की गिरावट के साथ 1,707.50 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

शुक्रवार को चांदी वायदा 776 रुपए लुढ़क कर 66,769 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई क्योंकि प्रतिभागियों ने कम मांग पर अपना दांव लगाया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, मई डिलीवरी के लिए चांदी का कॉन्ट्रैक्ट 1276 लॉट के कारोबार में 776 रुपए या 1.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66,769 रुपए प्रति किलो हो गया।  न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.61 प्रतिशत कम होकर 25.77 डॉलर प्रति औंस हो गई। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, 'डॉलर के रिकवरी के साथ शुक्रवार को सोने की कीमतें कुछ कम हुईं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।