लाइव टीवी

Gold Price Today 19 November : सोना-चांदी खरीदने का बेहतरीन मौका, कीमतों में हुई और गिरावट, जानिए ताजा रेट

Updated Nov 19, 2020 | 18:13 IST

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 19 नवंबर 2020 : सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। जानिए सोने के 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
सोना और चांदी के भाव में और गिरावट

Gold/Silver price today, 19 November 2020 : सोने और चांदी की कीमतों में और गिरावट हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 248 रुपए गिरकर  49,714 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 49,962 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 853 रुपए गिरकर 61,184 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी दिन यह 62,037 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वायदा कारोबार में भी सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरकर 1,861 डॉलर और चांदी 24,02 डॉलर प्रति औंस रही। कोविड-19 काल में तेल की कीमतों के ऐतिहासिक निचले स्तर पर आने के बाद निवेशकों के बीच सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर देखा गया। बीते महीनों के दौरान घरेलू बाजार में इसके भाव 55,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से भी ऊपर चले गए।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 283 रुपए की गिरावट हुई। इसके बाद सोने का भाव 50344 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 1100 रुपए गिरकर 61505 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 50340 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 46120 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 50344 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 50142 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 46115 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 37758 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 29451 रुपए
चांदी 999 61505 रु. किलो

इंदौर में सोना (Gold)-चांदी (Silver) के भाव में गिरावट

इंदौर में स्थानीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 240 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 825 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी दर्ज की गई। हाजिर व्यापार में सोना ऊंचे में 52025 रुपए, नीचे में 51850 प्रति 10 ग्राम और चांदी ऊंचे में 62175 नीचे में 61600 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। मूल्यवान धातुओं के औसत भाव (बिना जीएसटी) इस प्रकार रहे। सोना 51950 रुपए प्रति 10 ग्राम। चांदी 61900 रुपए प्रति किलोग्राम। चांदी सिक्का 750 रुपए प्रति नग।

सोना (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोना 0.62% की गिरावट के साथ 50,011 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 314 रुपए यानी 0.62% की गिरावट के साथ 50,011 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 7,335 लॉट के लिए कारोबार किया गया।न्यूयार्क में सोना 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,860.30 डॉलर प्रति औंस रह गया।

चांदी (Silver) वाायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों का आकार को कम किया। इससे वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को चांदी वायदा कीमत 993 रुपए की गिरावट के साथ 61,550 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के दिसंबर माह में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 993 रुपए यानी 1.59% की गिरावट के साथ 61,550 रुपए प्रति किलो रह गई जिसमें 12,757 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 1.65% की गिरावट के साथ 24.05 डॉलर प्रति औंस रह गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर कमोडिटी एनालिस्ट तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली सर्राफा हाजिर बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 248 रुपए टूटकर 50,000 रुपए से नीचे रहा। यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में रातोंरात होने वाली सोने की बिकवाली के असर को दिखाते हैं। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (कमोडिटी बाजार अनुसंधान) नवनीत दमानी ने कहा कि कोविड19 की वैक्सीन के विकास में प्रगति के समाचारों से सोने के प्रति आकर्षण कुछ कम हुआ है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।