लाइव टीवी

Gold price today: और सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानिए 3 जुलाई को क्या है 24 कैरेट और 22 कैरेट का भाव

Updated Jul 03, 2020 | 17:38 IST

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 03 जुलाई 2020 : सोना और चांदी की कीमत में गिरावट जारी है। जानिए 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना का भाव व साथ में चांदी की कीमत भी।

Loading ...
सोना और चांदी के दाम में गिरावट जारी (तस्वीर सौजन्य-Pixabay)
मुख्य बातें
  • बुधवार को सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थी
  • लेकिन उसके बाद से कीमतों में गिरावट जारी है
  • 50 हजार से ऊपर चढ़ने के बाद चांदी की कीमत भी लगातार नीचे जा रही है

Gold price today, 03 July 2020 : अंतरराष्ट्रीय जोखिम धारणा में सुधार और रुपए की मजबूती से भारत के बाजारों में सोने की कीमतों में शुक्रवार (03 जुलाई) को भी लुढ़कना जारी रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक दिल्ली में सोने की कीमत 488 रुपए घटकर 49135 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। गुरुवार को यह 49,623 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी की कीमत 1168 लुढ़कर 50,326 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। गुरुवार को यह 51,494 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,769.4 डॉलर प्रति औंस और चांदी 17.90 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई। एमसीएक्स गोल्ड इस सप्ताह बुधवार को लाइफ टाइम हाई 48,982 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। लेकिन उसके बाद नीचे आना शुरू हो गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट  (ibjarates.com) के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक सोने की कीमत में बढोतरी हुई जबकि चांदी के भाव में गिरावट हो गई। उधर 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में वृद्धि हुई। 

24 कैरेट, 22 कैरेट Gold का ताजा भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक आज (03 जुलाई) सोने की कीमत में 46 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद शुक्रवार को बाजार बंद होने तक सोने का भाव 48354 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत में 25 रुपए की गिरावट हुई है। बाजार बंद होने तक चांदी की कीमत 48555 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। शुक्रवार को (03 जुलाई) को 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 48350 रुपए हो गया जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 44290 रुपए हो गया। नीचे देखें ताजा भाव:- 

सोना/ चांदी शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999 48354 
सोना 995 48160
सोना  916 44292
सोना 750 36266
सोना 585 28287 
चांदी 999  48555

सोना का वायदा भाव में भी गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना की कीमत 0.31% की गिरावट के साथ 48,011 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। एमसीएक्स में सोने के अगस्त माह में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 147 रुपए अथवा 0.31% की गिरावट के साथ 48,011 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई जिसमें 11,952 लॉट के लिए कारोबार हुआ। सोने के अक्टूबर माह में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 121 रुपए अथवा 0.25% की गिरावट के साथ 48,140 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई जिसमें 6,939 लॉट के लिए कारोबार हुआ। ग्लोबल स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.22% की गिरावट के साथ 1,786.10 डॉलर प्रति औंस था। 

चांदी के वायदा भाव में भी गिरावट

कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 179 रुपए की हानि के साथ 49,025 रुपए प्रति किग्रा रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 179 रुपए अथवा 0.36% की गिरावट के साथ 49,025 रुपए प्रति किग्रा रह गई जिसमें 9,986 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में, चांदी की कीमत 0.50% की गिरावट के साथ 18.23 डॉलर प्रति औंस रह गई।           

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।