लाइव टीवी

Gold Price Today 30 September: सोना फिसला, चांदी भी हुई नरम, जानिए अपने शहर के 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव

Updated Sep 30, 2020 | 18:34 IST

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 30 सितंबर 2020 : सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट हुई। जानिए सोने के 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Loading ...
सोना और चांदी के भाव में गिरावट

Gold/Silver price today, 30 September 2020 : सोना और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोना 26 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 51,372 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोने का बंद भाव 51398 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा था। वहीं चांदी की कीमत 201 रुपए की गिरावट के साथ 62,241 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुआ जो मंगलवार को 62,442 रुपए प्रति किलो रहा था। वायदा बाजार में भी सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,887 डालर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का भाव भी गिरावट के साथ 22.70 डालर प्रति औंस रह गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक सोने और चांदी की कीमत में बढ़ोतरी हुई। इस तरह 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट का सोना महंगा हो गया। (ताजा भाव विस्तार से नीचे देख सकते हैं)

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 05 रुपए की गिरावट हुई। इसके बाद सोने का भाव 50447 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 396 रुपए लुढ़कर 59974 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 50440 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 46200 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 50442 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 50240 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 46205 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 37832 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 29509 रुपए
चांदी 999 59974 रु. किलो

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कोमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि रुपए के मूल्य में मामूली सुधार होने और कमजोर ग्लोबल कीमतों के कारण दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 26 रुपए नीचे चल रहा था। पटेल ने कहा कि अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज की बढ़ती उम्मीदों के बीच डॉलर के मजबूत होने से सर्राफा में पहले का लाभ कुछ कम हो गया जिससे सोने पर दबाव कायम हो गया।

गुड रिटर्न्स के मुताबिक देश के प्रमुख शहरों में  22 कैरेट और 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने (Gold) का ताजा भाव

शहर 22 करैट का भाव 24 कैरेट का भाव
मुंबई 48,950 रुपए 49,950 रुपए
दिल्ली 49,200 रुपए 53,670 रुपए
कोलकाता 49,730 रुपए 52,640 रुपए
चेन्नई 48,340 रुपए 52,730 रुपए
लखनऊ 49,200 रुपए 53,670 रुपए
पटना 48,950 रुपए 49,950 रुपए
सूरत 49,130 रुपए 51,530 रुपए
बड़ौदा 49,130 रुपए 51,530 रुपए
अहमदाबाद 49,130 रुपए 51,530 रुपए
जयपुर 49,200 रुपए 53,670 रुपए
पुणे 48,950 रुपए 49,950 रुपए
नागपुर 48,950 रुपए 49,950 रुपए
चंडीगढ़ 47,900 रुपए 50,700 रुपए
भूवनेश्वर 48,340 रुपए 52,730 रुपए
बेंगलुरु 47,680 रुपए 52,010 रुपए
हैदराबाद 48,340 रुपए  52,730 रुपए
केरल 46,700 रुपए 50,950 रुपए
कोयंबटूर 48,340 रुपए 52,730 रुपए
  चांदी का भाव 61000 रु.किलो

सोना (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में सोना बुधवार को 0.59% की गिरावट के साथ 50,380 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एमसीएक्स में अक्टूबर महीने में डिलिवरी वाले सोना कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 301 रुपए यानी 0.59% की गिरावट के साथ 50,380 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 70 लॉट के लिए कारोबार हुआ। सोना के दिसंबर महीने में डिलिवरी वाले सोना कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 352 रुपए यानी 0.69% की गिरावट के साथ 50,300 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 15,194 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय न्यूयॉर्क में सोने का भाव 0.60% घटकर 1,891.80 डॉलर प्रति औंस रह गया।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा बाजार में चांदी की कीमत बुधवार को 1,486 रुपए की गिरावट के साथ 60,980 रुपए किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर महीने की डिलिवरी के लिए चांदी 1,486 रुपए यानी 2.38% की हानि के साथ 60,980 रुपए किलो रह गई। इसमें 16,208 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 2.03% की हानि दर्शाती 23.95 डॉलर प्रति औंस बोली जा रही थी।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।