लाइव टीवी

Gold Price Today 24 November : सोना-चांदी के दाम में भारी गिरावट, जानिए 14 से लेकर 24 कैरेट का ताजा भाव

Updated Nov 24, 2020 | 20:22 IST

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 24 नवंबर 2020 : सोना और चांदी की कीमतों में और गिरावट हुई। जानिए सोने के 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
सोना और चांदी के भाव में गिरावट

Gold/Silver price today, 24 November 2020 : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट हो रही है। लेकिन आज बड़ी गिरावट हुई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 1049 रुपए की गिरावट के साथ सोने की कीमत 48,569 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह कीमती धातु 49,618 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 1,588 रुपए गिरकर 59,301 रुपए प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी दिन सोमवार को यह 60,889 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। वायदा कारोबार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई थी। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,830 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और चांदी 23.42 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 1329 रुपए की गिरावट हुई। इसके बाद सोने का भाव 48975 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 1782 रुपए गिरकर 59704 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 48980 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 44860 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 48975 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 48779 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 44861 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 36731 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 28650 रुपए
चांदी 999 59704 रु. किलो

इंदौर में सोना (Gold)- चांदी (Silver) के भाव में गिरावट

इंदौर में स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 1165 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1025 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट लिए रही। हाजिर व्यापार में सोना ऊंचे में 51,170, नीचे में 50,875 रुपए प्रति 10 ग्राम व चांदी ऊंचे में 61300, नीचे में 60600 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। मूल्यवान धातुओं के औसत भाव (बिना जीएसटी) इस प्रकार रहे- सोना 50925 रुपए प्रति 10 ग्राम। चांदी 61150 रुपए प्रति किलोग्राम। चांदी सिक्का 750 रुपए प्रति नग।

सोना (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोना 0.87% की गिरावट के साथ 49,050 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 430 रुपए यानी 0.87% की गिरावट के साथ 49,050 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 4,841 लॉट के लिए कारोबार किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.64% की हानि के साथ 1,832.30 डॉलर प्रति औंस रह गया।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया। इससे वायदा बाजार में मंगलवार को चांदी वायदा कीमत 442 रुपए की हानि के साथ 60,083 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के दिसंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 442 रुपए यानी 0.73% की गिरावट के साथ 60,083 रुपए प्रति किलो रह गई जिसमें 10,921 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 0.58% की हानि के साथ 23.62 डॉलर प्रति औंस रह गई।

एक्सपर्ट्स ने क्या कहा.....

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि वैक्सीन की उम्मीदों और बिडेन के व्हाइट हाउस ट्रांजिशन पर सुबह के कारोबार में सोने की कीमत में गिरावट हुई। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वीपी कमोडिटीज रिसर्च, नवनीत दमानी ने कहा कि सोने में अमेरिकी कारोबार गतिविधि के आंकड़ों की तुलना में बेहतर गिरावट आई और COVID-19 वैक्सीन में प्रगति पर आशावाद ने आर्थिक रूप से कमजोर रिबाउंड के लिए आशाएं बढ़ा दीं और निवेशकों को जोखिम वाली संपत्तियों की ओर आकर्षित किया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।