लाइव टीवी

Gold Price Today 02 June 2021: थोड़ा सस्ता हुआ सोना,चांदी भी लुढ़की, 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव जानें

Updated Jun 02, 2021 | 18:13 IST

Gold Rate Update Today (सोना का ताजा भाव) 02 जून 2021: सोना-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। यहां आप 14 कैरेट से 24 कैरेट का ताजा भाव जान सकते हैं।

Loading ...
सोना और चांदी के भाव में गिरावट (तस्वीर-istock)
मुख्य बातें
  • लगातार चढ़ने के बाद सोने और चांदी के भाव में गिरावट हुई
  • भारत में पिछले दो महीनों में सोने की कीमतों में करीब 5,000 रुपए का उछाल आया
  • अभी सोना रिकॉर्ड हाई 56,200 रुपए से करीब 7,000 रुपए नीचे है

Gold/Silver Latest Rate Today 02 June 2021 : अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गिरावट का असर भारत में भी दिख रहा है। भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की है। दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 116 रुपए गिरकर 48,772 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले दिन के काराबोर में सोना 48,888 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी 1,291 रुपए टूटकर 70,836 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। यह पिछले कारोबार के 72,127 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोना के वायदा भाव में बढ़ोतरी हुई है जबकि चांदी के भाव में गिरावट हुई है। विस्तार से नीचे पढ़ सकते हैं। पिछले सत्र में, सोना 4 महीने के उच्च स्तर 49,700 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक हो गया था।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,898 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का भाव 27.74 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर बनी रही।  ग्लोबल तेजी की वजह से भारत में पिछले दो महीनों में सोने की कीमतों में करीब 5,000 रुपए का उछाल आया। अभी भी कीमती धातु अपने पिछले साल के रिकॉर्ड हाई 56,200 रुपए से करीब 7,000 रुपए नीचे है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 101 रुपए की गिरावट हुई। जबकि चांदी की कीमत में 1062 रुपए की गिरावट हुई। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 49220 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव  45080 रुपए है। नीचे शुद्धता के आधार पर 14 से लेकर 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जानिए। 

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 49218 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 49021 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 45084 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 36914 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 28793 रुपए
चांदी 999 71351 रुपए किलो

सोना वायदा कीमतों में बढ़ोतरी

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 88 रुपए की तेजी के साथ 49,513 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 88 रुपए यानी 0.18% की तेजी के साथ 49,513 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 12,495 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.13% की हानि के साथ 1,902.50 डॉलर प्रति औंस रह गई।

चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत 369 रुपए की गिरावट के साथ 71,879 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा कॉन्ट्रैक्ट का भाव 369 रुपए यानी 0.51% की गिरावट के साथ 71,879 रुपए प्रति किलो रह गया। इस वायदा कॉन्ट्रैक्ट में 11,405 लॉट के लिए सौदे किए गए। अंतर स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.77% की गिरावट के साथ 27.89 डॉलर प्रति औंस रह गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।