लाइव टीवी

Gold Price Today 1 April 2021: सोना-चांदी के दाम में तेजी, जानिए 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव

Updated Apr 01, 2021 | 18:00 IST

Gold Rate Today (गोल्ड प्राइस आज का) 1 अप्रैल 2021 : सोने और चांदी की कीमतों में थोड़ी तेजी दर्ज की गई है। जानिए सोने के 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Loading ...
सोने और चांदी के भाव में तेजी

Gold/Silver price today 1 April 2021: सोने और चांदी की कीमतों में आज थोड़ी तेजी देखने को मिली। गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत बाजर खुलन के साथ 727 रुपए बढ़कर 44, 917 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले दिन यह 44,190 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी में में 772  रुपए की तेजी दर्ज की गई है। अब इसकी कीमत 63,634 रुपए प्रति किलो है। मंगलवार को यह 62, 862 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के आंकड़ों के मुताबिक 14 कैरेट से लेकर 24 कैरेट सोने की कीमत में तेजी दर्द की गई। यही हाल चांदी का भी थी। नीचे शुद्धता के आधार पर 14, 18, 22, 23, 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जान सकते हैं। 

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम सुबह कीमत प्रति 10 ग्राम शाम
सोना 999(24 कैरेट) 44917 44919
सोना 995(23 कैरेट) 44737 44739
सोना 916(22 कैरेट) 41144 41146
सोना 750(18 कैरेट) 33688 33689
सोना 585(14 कैरेट) 26276 26278
चांदी 999 63634 63737


सोने और चांदी में बढ़त बरकरार रही
अगर सोने के 14 कैरेट से लेकर 24 कैरेट के भाव को देखें तो बुधवार की तुलना में गुरुवार को तेजी सुबह से ही जो तेजी आई वो तेजी शाम को भी बरकरार रही। यही भाव चांदी के साथ भी था। सुबह के समय चांदी की कीमत प्रति किलो 63, 634 रुपए थी जो शाम में बंद होने के समय 63737 थी। इसका अर्थ यह है कि सोने के साथ साथ चांदी में भी खरीदी कम दर्ज की गई।

उच्चतम स्तर से सोना अभी भी सस्ता
2020 में कोरोना महामारी की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया। 2020 अगस्त के महीने में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर था। पिछले साल सोने से लोगों को जबरदस्त कमाई भी हुई करीब 43 फीसद का रिटर्न मिला। अगर सोने के उच्चतम स्तर से तुलना करें तो 25 फीसद तक सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। MCX पर 44900 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।