लाइव टीवी

Gold-Silver Rate Today, 23 Sept 2021: सोना लुढ़का, चांदी में तेजी, जानिए 14 से 24 कैरेट का ता भाव

Updated Sep 23, 2021 | 18:36 IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 22 September 2021: सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट हुई। यहां जानिए 14 कैरेट से लेकर 24 कैरेट का ताजा भाव।

Loading ...
सोना के भाव में गिरावट, चांदी में बढ़ोतरी (तस्वीर-istock)

Gold and Silver Rate Today, 23 September 2021: एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 294 रुपए की गिरावट के साथ 45,401 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले दिन यह 45,695 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं  चांदी की कीमत भी 26 रुपए की मामूली तेजी के साथ 59,609 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई। पिछले दिन यह 59,583 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। उधर सोना और चांदी के वायदा कीमतों में गिरावट हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी के भाव 1,768 डॉलर प्रति औंस और चांदी 22.78 डॉलर प्रति औंस के करीब रहे।

Today Gold Price (सोने का आज का रेट)

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में गिरावट रही जबकि चांदी की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 46690 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 42770 रुपए है। नीचे शुद्धता के आधार पर 14 से लेकर 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जानिए। 

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 46694 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 46507 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 42772 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 35120 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 27393 रुपए
चांदी 999 60788 रुपए किलो

सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 297 रुपए की गिरावट के साथ 46,375 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 297 रुपए यानी 0.64% की हानि के साथ 46,375 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 6,594 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने सोना वायदा कीमतों में गिरावट आने का कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने को बताया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.57% की गिरावट के साथ 1,768.60 डॉलर प्रति औंस रह गई।

चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को चांदी की कीमत 290 रुपए की गिरावट के साथ 60,890 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के दिसंबर डिलीवरी वाले वायदा कॉन्ट्रैक्ट का भाव 290 रुपए यानी 0.47% की हानि के साथ 60,890 रुपए प्रति किलो रह गया। इस वायदा कॉन्ट्रैक्ट में 3,504 लॉट के लिए सौदे किए गए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.47% की गिरावट के साथ 22.80 डॉलर प्रति औंस रह गया।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।