लाइव टीवी

IT Return: आयकर रिटर्न भरने की आ गई लास्ट डेट, ITR स्टेटस की ऐसे करें जांच

Updated Dec 30, 2020 | 13:15 IST

इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2020 है। अब तक काफी संख्या में लोगों ने रिटर्न दाखिल कर दिया है। जानें ITR स्टेटस कैसे जांच करें।

Loading ...
ITR स्टेटस जांच करने के तरीके

आकलन वर्ष 2020-21 (वित्त वर्ष 2019-20) के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (IT Return) भरने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर, 2020 है। यह व्यक्तिगत टैक्सपेयर्स के लिए समयसीमा है। जबकि जिन खातों के ऑडिट की जरुरत है, उसे 31 जनवरी, 2020 तक भरने की जरुरत है। अगर आप इसे दाखिल कर चुके हैं तो नीचे ITRकी स्थिति कैसे जांच की जाए, जान सकते हैं।

कुल 2.17 करोड़ टैक्सपेयर्स ने आईटीआर-1, 79.82 लाख ने आईटीआर-4, 43.18 लाख ने आईटीआर-3 और 26.56 लाख ने आईटीआर-2 दाखिल किए। विभाग के अनुसार तुलनात्मक आधार पर देखा जाए तो 21 अगस्त, 2019 तक 3.63 करोड़ ITR भरे गए थे जबकि इस साल 21 दिसंबर, 2020 तक 3.75 करोड़ ITR भरे गए।

ई-फाइलिंग पोर्टल पर ITR स्टेटस की जांच कैसे करें:-

  1. इनकम टैक्स विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाएं।
  2. व्यू रिटर्न या फॉर्म में सेलेक्ट करें। 
  3. माय अकाउंट टैब पर जाएं और इनकम टैक्स रिटर्न को सेलेक्ट करें।
  4.  सबमिट पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद Acknowledgment number क्लिक करना होगा।
  6. आपकी इनकम टैक्स रिटर्न की स्टेटस आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर डिस्प्ले होगी। इसे आगे के लिए सेव करके रख लें

NSDL वेबसाइट पर ITR स्टेटस की जांच कैसे करें:-

  1. रिफंड को ट्रैक करने के लिए NSDL वेबसाइट (tin.tin.nsdl.com) पर जाएं।
  2. अपना डिटेल जैसे पैन, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर भरें।
  3. डिटेल भरने के बाद आगे बढ़ें पर क्लिक करें
  4. आपकी इनकम टैक्स रिटर्न की स्थिति आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर डिस्प्ले होगी। इसे आगे के लिए सेव करके रख लें

वित्त वर्ष 2018-19 (आकलन वर्ष 2019-20) के लिए बिना विलम्ब शुल्क के टैक्स रिटर्न भरने की समयसीमा समाप्त होने पर 5.65 करोड़ से अधिक रिटर्न दाखिल किए गए।  कोविड-19 महामारी के चलते इनकम टैक्स रिटर्न भरने की समयसीमा 31 जुलाई और बाद में 31 अक्टूबर, 2020 से आगे बढ़ाई गई। पिछले साल भी समयसीमा 31 अगस्त तक के लिए बढ़ाई गई थी। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।