लाइव टीवी

Jamsetji Tata Birth Anniversary: टाटा ग्रुप के संस्थापक की जयंती पर भावुक हुए Ratan Tata, शेयर की खास तस्वीर

Updated Mar 03, 2022 | 16:13 IST

Jamsetji Tata Birth Anniversary: साल 1892 में जमशेदजी ने भारतीयों की उच्च शिक्षा के लिए जेएन टाटा एंडोमेंट फंड की स्थापना की थी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
Jamsetji Tata Birth Anniversary: टाटा ग्रुप के संस्थापक की जयंती पर भावुक हुए Ratan Tata, शेयर की खास तस्वीर
मुख्य बातें
  • जमशेदजी नसरवानजी टाटा का जन्म 3 मार्च 1839 को गुजरात के नवसारी में हुआ था।
  • जमशेदजी टाटा ने 1868 में एक ट्रेडिंग कंपनी शुरू की थी। तब वे सिर्फ 29 साल के थे।
  • उन्होंने इसे सिर्फ 21,000 रुपये की पूंजी से शुरू किया था।

Jamsetji Tata Birth Anniversary: आज टाटा ग्रुप (Tata Group) के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा (Jamsetji Nusserwanji Tata) का 183वां जन्मदिन है। इस मौके पर टाटा ग्रुप के चेयरमैन और उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) ने उन्हें याद किया और अपने अंदाज में श्रद्धांजलि दी। रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर जमशेदजी टाटा के स्टेच्यू के बगल में खड़े हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की और साथ में एक नोट भी लिखा।

उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए रतन टाटा ने कहा कि, 'श्री जमशेदजी नसरवानजी टाटा ने हमें अपनी प्रेरणा, अपनी नैतिकता, मूल्य और निस्वार्थता प्रदान की है जिसने हजारों नागरिकों को गरिमा और आजीविका प्रदान की है।' उन्होंने टाटा समूह के सभी कर्मचारियों को उनके संस्थापक की जयंती पर शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर टाटा संस (Tata Sons) के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) ने भी जमशेदपुर में दिग्गज को श्रद्धांजलि दी।

टाटा समूह बुधवार से ही जेएन टाटा को श्रद्धांजलि दे रहा है। जमशेदजी की जयंती मनाने के लिए, उन्होंने उद्योगपति और उनके विचारों के बारे में कई कहानियां भी साझा कीं।

जमशेदजी टाटा का 1904 में जर्मनी में निधन हुआ था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।