लाइव टीवी

पहली भारत गौरव ट्रेन को दिखाई गई हरी झंडी, कोयंबटूर से शिरडी तक कर पाएंगे यात्रा, जानें विशेषताएं

Updated Jun 15, 2022 | 22:38 IST

Bharat Gaurav Train: थीम आधारित भारत गौरव ट्रेन की पहली सेवा ने 14-06-2022 को कोयंबटूर उत्तर से साईनगर शिर्डी तक अपनी यात्रा की शुरुआत की। इस पहली राउंड ट्रिप सेवा में 14-06-2022 को कोयंबटूर से शिरडी के लिए 1100 यात्री सवार हुए।

Loading ...
भारत गौरव ट्रेन
मुख्य बातें
  • भारत गौरव ट्रेन की पहली सेवा कोयंबटूर उत्तर से साईनगर शिर्डी तक शुरू हुई
  • यह सेवा 5 दिन के यात्रा कार्यक्रम के लिए पेश की गई है
  • इसमें कोयंबटूर से शिरडी तक आने-जाने की पूरी यात्रा शामिल है

भारतीय रेलवे की भारत गौरव योजना के तहत एक निजी ऑपरेटर द्वारा कोयंबटूर और शिरडी के बीच संचालित होने वाली पहली ट्रेन को मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। भारत गौरव ट्रेन कोयंबटूर उत्तर से साईनगर शिरडी के लिए 14 जून 2022 (मंगलवार) को 18:00 बजे चली और 16 जून 2022 (गुरुवार) को 07:25 बजे साईनगर शिरडी पहुंचेगी। तिरुपुर, इरोड, सेलम, येलहंका, धर्मावरम, मंत्रालयम रोड और वाडी में ये ट्रेन रूकेगी।

कोयंबटूर से आगे की यात्रा के दौरान यह भारत गौरव ट्रेन मंत्रालयम मंदिर में दर्शन की सुविधा के लिए मंत्रालयम रोड स्टेशन पर 5 घंटे के लिए रुकती है।  साईनगर शिरडी से कोयंबटूर उत्तर के लिए वापसी में भारत गौरव ट्रेन 17 जून 2022 (शुक्रवार) को 07:25 बजे चलेगी और वाडी, धर्मावरम, येलहंका, सेलम, इरोड और तिरुपुर में ठहराव के साथ 18 जून 2022 (शनिवार) को 12:00 बजे कोयंबटूर उत्तर पहुंचेगी। 

पर्यटन मंत्रालय ने ट्रेन का वीडियो डालते हुए कहा कि पहली बार भारत गौरव ट्रेन को कोयंबटूर नॉर्थ से साईनगर शिर्डी रूट पर आज (14 जून) शाम 6:00 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है! यात्रियों को देश की सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी देते हुए ट्रेन पर कई ऐतिहासिक स्थलों को कवर करेगी।

ट्रेन में हैं ये विशेषताएं 

किसी भी आपात स्थिति के लिए ट्रेन में एक डॉक्टर होगा। ट्रेन को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए रेलवे पुलिस फोर्स के साथ प्राइवेट सिक्योरिटीज लगी हुई हैं। इलेक्ट्रीशियन, एसी मैकेनिक, अग्नि और सुरक्षा अधिकारी होंगे। ट्रेन का रखरखाव ब्रांडेड हाउसकीपिंग सर्विस प्रोवाइडर्स द्वारा किया जाता है। इन रेल के डिब्बों में हाई बास साउंडिंग स्पीकर और ऑन-रेल रेडियो जौकी लगे हैं। यात्रा को सुखद बनाए रखने के लिए भक्ति गीत, आध्यात्मिक कहानियां और लाइव इंटरव्यू होंगे। यह ट्रेन पूरी तरह टोक्सिक और स्मॉक फ्री होगी।

पहली भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 21 जून से होगी शुरू, जानिए क्या होगा रूट

भारतीय रेलवे ने नवंबर 2021 में थीम आधारित भारत गौरव ट्रेन का संचालन शुरू किया था। इस थीम का उद्देश्य भारत गौरव ट्रेनों के माध्यम से भारत और दुनिया के लोगों के लिए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शानदार ऐतिहासिक स्थानों को प्रदर्शित करना है। 

Bharat Gaurav Train: अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक यात्रा कराएगी पहली भारत गौरव ट्रेन, आगरा में होगा स्टॉप

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।