लाइव टीवी

रूस के चार सबसे अमीर लोगों के बराबर है मुकेश अंबानी की दौलत, इतनी है संपत्ति

Updated Mar 04, 2022 | 14:01 IST

Mukesh Ambani News: मुकेश अंबानी ने हाल ही में अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी (Gautam Adani) को पछाड़कर सबसे अमीर एशियाई का टैग हासिल किया था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
Mukesh Ambani News: रूस के चार सबसे अमीर लोगों के बराबर है मुकेश अंबानी की दौलत, इतनी है संपत्ति
मुख्य बातें
  • अंबानी विश्व स्तर पर 10वें सबसे अमीर शख्स हैं।
  • गौतम अडानी उनसे एक स्थान नीचे, 11वें स्थान पर हैं।
  • रूस के सबसे अमीर शख्स दुनिया के 58वें सबसे अमीर आदमी हैं।

Mukesh Ambani News: यह तो सभी को पता है कि भारत रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) की जिम्मेदारी संभाल रहे मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) एशिया के सबसे अमीर आदमी हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी संपत्ति रूस के चार सबसे अमीर लोगों के बराबर है?

इतनी संपत्ति के मालिक हैं अंबानी
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार, भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति (Mukesh Ambani Net Worth) 88.7 अरब डॉलर है, जो रूस के चार सबसे अमीर अरबपतियों की कुल संपत्ति के लगभग बराबर है। उनके व्यवसायों में पूरे भारत में एक 4G वायरलेस नेटवर्क शामिल है।

ये हैं रूस के सबसे अमीर शख्स
वहीं रूस के सबसे अमीर शख्स (Russia Richest person) व्लादिमीर पोतानिन (Vladimir Potanin) की कुल संपत्ति 24.4 अरब डॉलर है। वह मुख्य रूप से कमोडिटी सेक्टर के कारोबार में हैं। पोतानिन ने साल 1990 के माइनिंग और स्मेल्टिंग फर्म नोरिल्स्क निकेल (Norilsk Nickel) में हिस्सेदारी खरीदी थी, जब रूस में निजीकरण की लहर देखी गई थी। उनकी फार्मा कंपनी पेट्रोवैक्स फार्म (Petrovax Pharm) और सोची के पास स्की रिसॉर्ट रोजा खुटोर (Rosa Khutor) में भी हिस्सेदारी है।

ये हैं रूस के टॉप-4 अरबपति
अन्य सबसे अमीर रूसी प्राकृतिक गैस फर्म नोवाटेक (Novatek) के संस्थापक लियोनिद मिखेलसन (Leonid Mikhelson) और सेवेरस्टल (Severstal) के पूर्व सीईओ एलेक्सी मोर्दशोव (Alexey Mordashov) हैं, जिनकी कुल संपत्ति क्रमश: 21.6 अरब डॉलर और 21.2 अरब डॉलर है। सबसे अमीर रूसियों की सूची में चौथे स्थान पर Andrey Melnichenko (20.5 अरब डॉलर की संपत्ति) हैं।

इतनी है गौतम अडानी की दौलत
अडानी समूह के 59 वर्षीय संस्थापक बंदरगाहों और एयरोस्पेस से लेकर थर्मल एनर्जी और कोयले तक की कंपनियों को नियंत्रित करते हैं और उनकी कुल संपत्ति (Gautam Adani Net Worth) 88.3 अरब डॉलर है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।