लाइव टीवी

मुंबई लोकल ट्रेनों में 30 जुलाई से QR कोड ई-पास अनिवार्य, जानिए कैसे करें प्राप्त

Updated Jul 29, 2020 | 14:47 IST

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई लोकल ट्रेनों में यात्रा करने वालों के लिए QR कोड ई-पास 30 जुलाई से अनिवार्य कर दिया गया है। जानिए कैसे प्राप्त करें QR कोड। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
मुंबई लोकल ट्रेनों में यात्रा के लिए QR कोड पास अनिवार्य
मुख्य बातें
  • ट्रेन यात्रियों के लिए QR कोड
  • मुंबई लोकल ट्रेनों के यात्रियों के लिए QR कोड अनिवार्य
  • QR कोड ई-पास 30 जुलाई से अनिवार्य कर दिया गया है

QR code e-pass mandatory in Mumbai local trains: कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने कल (30 जुलाई) से मुंबई में लोकल ट्रेनों से यात्रा करने में सक्षम होने के लिए सभी जरूरी सर्विस यात्रियों के लिए QR कोड-आधारित पास अनिवार्य करने का आदेश जारी किया था। महाराष्ट्र सरकार ने एक सर्कुलर में कहा कि 30 जुलाई से लोकल ट्रेनों में यात्रा करने लिए वैलिड रेलवे टिकट के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक QR आधारित ई-पास अनिवार्य है। यह सुनिश्चित करता है कि लोकल ट्रेनों में आवश्यक सेवाओं के लिए यात्रा से कोई भी रोक नहीं सकता है। 

मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक नए QR कोड ई-पास सिस्टम के तहत जारी होगा, जो 30 जुलाई से लागू होगा। प्रत्येक सरकारी कर्मचारी को QR कोड वाले पहचान पत्र प्रदान किए जाएंगे।

30 जुलाई से मुंबई लोकल ट्रेनों के लिए QR कोड पास, जानिए कैसे प्राप्त करें

  1. प्रत्येक ऑर्गनाइजेशन के एचआर प्रमुख निर्धारित प्रारूप में अपने कर्मचारियों की लिस्ट के साथ अधिकृत कर्मियों को नियुक्त कर सकते हैं।
  2. लिस्ट 27 जुलाई से पहले पुलिस आयुक्त कार्यालय के आईटी सेल को प्रस्तुत की जानी थी।
  3. कर्मचारियों के व्यक्तिगत ऑफिसियल आईडी नंबर, विभाग, पता की बेसिक जानकारी की सॉफ्ट और हार्ड कॉपी होनी जानकारी होनी चाहिए। साथ में उन दिनों की जानकारी होनी चाहिए, जिस दिन कर्मचारी को यात्रा करनी है।
  4. इस जानकारी के रिजस्ट्रेशन पर, कर्मचारियों को वेब लिंक पर एक SMS प्राप्त होगा।
  5. कर्मचारी वेब-लिंक पर क्लिक करके आवश्यक डिटेल भरेंगे और फॉर्म को नोडल अधिकारियों को फिर से सबमिट करेंगे।
  6. नोडल अधिकारियों की मंजूरी के बाद कर्मचारियों के लिए QR कोड तैयार किए जाएंगे।
  7. एक बार  QR कोड जनरेट होने के बाद, आवश्यक वर्कर्स को स्टेशनों के प्रवेश द्वार पर QR कोड स्कैन करने होंगे। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।