लाइव टीवी

Jeff Bezos' net worth : दुनिया के सबसे अमीर आदमी जेफ बेजोस की संपत्ति 1 दिन में बढ़ी 13 अरब डॉलर

Updated Jul 22, 2020 | 15:51 IST

Jeff Bezos' net worth : दुनिया के सबसे अमीर आदमी जेफ बेजोस की संपत्ति में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। खासकर इस उसकी संपत्ति में 74 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
दुनिया के सबसे अमीर आदमी जेफ बेजोस की संपत्ति लगातार बढ़ती जा रही है
मुख्य बातें
  • जेफ बेजोस की संपत्ति माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स से 68 अरब डॉलर अधिक है
  • बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं
  • जेफ बेजोस की संपत्ति में इस साल 74 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है

दुनिया के सबसे अमीर आदमी और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस, जिन्हें दुनिया भर में हर चीज के लिए ऑनलाइन स्टोर है।  सोमवार को उनकी कंपनी के शेयरों में करीब 8% की वृद्धि हुई। उसके बाद सिर्फ एक दिन में अपनी कुल संपत्ति में 13 अरब डॉलर इजाफा हो गया। ब्लूमबर्ग अरबेयर्स इंडेक्स पर बेजोस की संपत्ति बुधवार को 186 अरब डॉलर है, जो माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स से 68 अरब डॉलर अधिक है, जो कि 118 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

ब्लूमबर्ग अरबेयर्स इंडेक्स, जो दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों के नेट वर्थ में रोज हो रहे परिवर्तन का आकलन करता है। LVMH मॉट हेनेसी-लुई विटन एसई के चेयरमैन और सीईओ बर्नार्ड अर्नाल्ट को 95.1 अरब डॉलर और फेसबुक के सह-संस्थापक मार्क जुकरबर्ग 91.8 अरब डॉलर है। ये दुनिया में तीसरे और चौथे सबसे अमीर आदमी है।

जुकरबर्ग और स्टीव बाल्मर की कुल संपत्ति से अधिक

आश्चर्यजनक रूप से, बेजोस की कुल संपत्ति 186 अरब डॉलर है जो जुकरबर्ग और पूर्व माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ स्टीव बाल्मर की 75.1 अरब डॉलर के संयुक्त संपत्ति से थोड़ी अधिक है। Amazon.com इंक की संस्थापक की संपत्ति यूएस-आधारित टेक दिग्गज एडोब के बाजार पूंजीकरण ( 178.6 अरब डॉलर) से अधिक है जो नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स (बुधवार तक) पर 10वीं सबसे मूल्यवान कंपनी है।

ऑनलाइन खरीदारी बढ़ने से इस बेजोस की संपत्ति में 73% की तेजी

सोमवार को, अमेजन के शेयर जो 7.9% तक उछले, दिसंबर 2018 के बाद से ऑनलाइन खरीदारी के ट्रेंड में सुधार से 2020 में 73% की तेजी है। महामारी से तबाह हुए साल में वैश्विक मंदी के बावजूद अमेजन के 56 वर्षीय संस्थापक ने अपनी व्यक्तिगत संपत्ति में 74 अरब का सुधार किया है। बेजोस की संपत्ति में उछाल हो रही है। ब्लूमबर्ग अरबेयर्स इंडेक्स द्वारा दर्ज किया गया सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इंडेक्स 2012 में शुरू हुआ था।

ट्रिलियनियर बनने की ओर अग्रसर बेजोस

मैकेंजी बेजोस, जिन्हें 19.7 मिलियन शेयरों में अमेजन स्टॉक का 4% दिया गया था, फिर पिछले साल उनके पति जेफ बेजोस द्वारा तलाक के सेटेलमेंट में 38 डॉलर अरब का था। उनकी संपत्ति में सोमवार को 4.6 अरब डॉलर की वृद्धि देखी गई। कंपेरिसुन की एक रिपोर्ट के मुताबिक जेफ बेजोस 2026 तक दुनिया का पहला ट्रिलियनियर बनने की ओर अग्रसर है। इस रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि बेजोस 2026 तक ट्रिलियनियर (1,000 अरब डॉलर) बन जाएगा।

मुकेश अंबानी दुनिया के 6ठे अमीर आदमी

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीएमडी और एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की संपत्ति बुधवार को 74.3 अरब डॉलर या 5.5 लाख करोड़ रुपए थी। जो कल की तुलना में 2.12 अरब डॉलर अधिक है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बीच अंबानी ने बीते महीने 10 अरब डॉलर का इजाफा किया। 13 जुलाई को, वह अल्फाबेट के सह-संस्थापक लैरी पेज को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का छठे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। 63 वर्षीय अंबानी अब दुनिया के शीर्ष पांच सबसे अमीर लोगों के विशेष क्लब में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।