लाइव टीवी

Shri Ramayana Yatra: 12 दिसंबर को है अगला दौरा, जानें किराया-रूट समेत हर जानकारी, देखें तस्वीरें

Updated Nov 09, 2021 | 12:13 IST |

Shri Ramayana Yatra: IRCTC ने लोगों को तीर्थयात्रा कराने के मकसद से 'श्री रामायण यात्रा' ट्रेन का परिचालन शुरू किया। श्री रामायण यात्रा विशेष रूप से रामायण से जुड़े स्थानों में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया एक रेल सर्किट है। ये श्रद्धालुओं को Ayodhya से लेकर Rameshwaram तक की यात्रा करवाती है।

Loading ...
Shri Ramayana Yatra train
1/ 7
तस्वीर साभार: Twitter

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि शत-प्रतिशत व्यस्तता के साथ श्री रामायण यात्रा का पहला दौरा शुरू हुआ। रामायण सर्किट पर अगला दौरा 12 दिसंबर 2021 को है। इसका आरक्षण प्रारंभ किया जा चुका है।

Shri Ramayana Yatra train
2/ 7
तस्वीर साभार: Twitter

डीलक्स एसी पर्यटक ट्रेन (Deluxe AC tourist train) 7 नवंबर को दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 16 रातों और 17 दिनों के लिए रवाना हुई, जिसमें 132 पर्यटक सवार थे।

Shri Ramayana Yatra train
3/ 7
तस्वीर साभार: Twitter

रेल सर्किट अयोध्या, नंदीग्राम, जनकपुर, सीतामढ़ी, काशी, प्रयाग और श्रृंगवेरपुर सहित चित्रकूट के दर्शन कराएगी। यात्रा का सबसे पहला और अहम पड़ाव है अयोध्या श्रीराम की जन्मभूमि, अयोध्या। यात्री पूरी यात्रा में लगभग 7500 किमी की दूरी तय करेंगे।

Shri Ramayana Yatra train
5/ 7
तस्वीर साभार: Twitter

श्री रामायण यात्रा रेल सर्किट को धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने और सुविधा प्रदान करने के लिए भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) द्वारा 'देखो अपना देश' पहल के तहत शुरू किया गया है।

6/ 7
तस्वीर साभार: Twitter

यह पर्यटक ट्रेन कई सुविधाओं से लैस है। इसमें दो रेल डाइनिंग रेस्तरां, एक आधुनिक किचन कार व यात्रियों के लिए फुट मसाजर, लाइब्रेरी, स्वच्छ शौचालय, आदि की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

7/ 7
तस्वीर साभार: Twitter

ट्रेन की दो श्रेणियां हैं- 2AC और 1AC, जिसके लिए यात्रियों को क्रमशः 83,000 रुपये और 1.02 लाख रुपये का भुगतान करना होगा। इस पैकेज की कीमत में स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन, बसों द्वारा पर्यटक स्थलों का भ्रमण और एसी होटलों में ठहरने की व्यवस्था भी शामिल है।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।