लाइव टीवी

Chandigarh Weather : चंडीगढ़ में मौसम विभाग की बड़ी घोषणा, इस तारीख को चंडीगढ़ में दस्तक देगा मानसून!

Updated Apr 15, 2022 | 19:29 IST

Chandigarh Weather : मौसम विभाग चंडीगढ़ ने मानसून को लेकर अपना पूर्वानुमान जारी कर दिया है। जिसके अनुसार, इस बार चंडीगढ़ सहित पंजाब और हरियाणा में इस बार मानसून की स्थिति ठीक रहने की उम्मीद है। वहीं, अगर चंडीगढ़ की बात करें तो पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार अच्छी बारिश होगी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
चंडीगढ़ में जल्द हो सकती है बारिश (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में मानसून को लेकर जारी किया पूर्वानुमान
  • इस बार चंडीगढ़ व आस-पास के क्षेत्र में जमकर बरसेंगे बदरा
  • मई के आखिरी सप्ताह में आएगा मानसून

Chandigarh Weather: इस समय गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। इससे राहत के लिए लोग आसमान की तरफ टकटकी लगाए देख रहे हैं। बुधवार और वीरवार को आसमान में बादल आए भी, लेकिन हल्‍की बूंदाबांदी के साथ ही लौट गए। जिससे इन बादलों को देखकर राहत की उम्‍मीद लगाए लोगों को निराशा हुई, लेकिन अब लोगों को ज्‍यदा निराश होने की जरूरत नहीं है।

मौसम विभाग चंडीगढ़ ने मानसून को लेकर अच्‍छी खबर दी है। मौसम विभाग ने मानसून को लेकर जारी अपने पूर्वानुमान में इस बार सामान्‍य से अधिक बारिश की उम्‍मीद जताई है।

मई के आखिरी हफ्ते में दस्तक देगा मानसून

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, मानसून मई के आखिरी हफ्ते में दस्तक दे सकता है। इस बार 99 फीसद मानसून मौसमी होने के आसार हैं। मौसम विभाग के इस अनुमान में पांच फीसद की कमी या बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ सहित पंजाब और हरियाणा में इस बार मानसून की स्थिति ठीक रहने की उम्मीद है।

पंजाब और​ हरियाणा में सामान्य रहा मानसून

वहीं, अगर चंडीगढ़ की बात करें तो पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार अच्छी बारिश होगी। यहां पर बदरा जमकर बरसेंगे। अगर पिछले साल मानसून का रिकार्ड देखें तो चंडीगढ़ के अलावा पंजाब और हरियाणा में भी मानसून सामान्य रहा था। अगर इस बार मानसून सामान्‍य से अच्छा रहा तो इन क्षेत्र में धान की खेती करने वाले किसानों को काफी फायदा मिलेगा।

मानसून पर पड़ सकता है ग्लोबल वार्मिंग का असर

मौसम विभाग केंद्र चंडीगढ़ ने मानूसन को लेकर अपना यह पूर्वानुमान 1971-2020 के समय अवधि में 87 सेमी के औसत के आधार पर लगाया है। विभाग का मानना है कि, जहां एक तरफ इस बार मानसून के अच्छे रहने की संभावना है, वहीं दूसरी तरफ ग्लोबल वार्मिंग का भी असर मानसून पर पड़ सकता है। अगर ऐसा होता है तो फिर चंडीगढ़ में मानसून सीजन में बारिश कम हो सकती है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए 1971-2020 के आधार पर ऑल इंडिया लेवल पर सामान्य बारिश 868.6 मिमी है।