लाइव टीवी

Chandigarh Municipal Corporation: नगर निगम को मिला 227 करोड़ रुपये का ग्रांट, इन जगहों पर किए जाएंगे खर्च

Updated May 05, 2022 | 19:43 IST

Chandigarh Municipal Corporation: नगर निगम को करीब एक माह की देरी से अपनी पहली ग्रांट मिल गई है। चंडीगढ़ प्रशासन ने पहली किस्‍त के रूप में निगम को 227 करोड़ रुपये जारी किए हैं। ग्रांट मिलन के बाद अब जल्‍द ही शहर में विकास कार्य रफ्तार पकड़ेगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
नगर निगम के कर्मचारी सफाई अभियान पर जाते हुए
मुख्य बातें
  • नगर निगम को मिली प्रशासन से ग्रांट की पहली किस्‍त
  • चंडीगढ़ प्रशासन ने निगम को दिए 227 करोड़ रुपये
  • निगम को प्रशासन से मिला करीब 89 करोड़ का बजट

Chandigarh Municipal Corporation: लंबे इंतजार के बाद आखिर कर चंडीगढ़ नगर निगम को इस वित्तीय सत्र की पहली ग्रांट मिल गई है। ऐसे में अब शहर में फिर से विकास कार्य रफ्तार पकड़ेंगे। निगम को यूटी प्रशासन की तरफ से पहली ग्रांट के तौर पर 227 करोड़ रुपये दिए गए हैं। निगम को इस राशि में करीब 89 करोड़ रुपये अतिरिक्‍त दिए गए हैं। यह अतिरिक्त राशि विकास कार्यों पर खर्च होगी।

बता दें कि, इस वित्‍त वर्ष नगर निगम की तरफ से शहर में कई विकास कार्य शुरू किए गए हैं। जिसके लिए निगम की तरफ से अतिरिक्त ग्रांट के लिए मांग की गई थी। इसलिए चंडीगढ़ प्रशासन ने पहली किस्‍त के रूप में 227 करोड़ रुपये दिए। जबकि निगम की पहली किस्त 136.25 करोड़ रुपये बनती है। निगम को यह राशि हर तीन माह में मिलती है। इस पूरे वित्‍त वर्ष के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने नगर निगम की 545 करोड़ रुपये की ग्रांट इन एड मंजूर की है।

नगर निगम ने इस वित्‍त वर्ष में पास किया है 1725 करोड़ का बजट

चंडीगढ़ नगर निगम ने इस वित्‍त वर्ष में 1725 करोड़ का बजट पास किया है। इसके लिए निगम ने चंडीगढ़ प्रशासन से 957 करोड़ 38 लाख रुपये की ग्रांट इन एड मांगी थी, लेकिन वहां से तब 545 करोड़ की मंजूरी मिली थी। बाकि का खर्च निगम अपने पास से करता। नगर निगम का दावा है कि नए वित्तीय सत्र में उनकी कमाई 616 करोड़ की होगी। इस बार नगर निगम को सबसे ज्यादा कमाई हाउस और प्रापर्टी से होने की उम्‍मीद है। इसके अलावा 75 करोड़ रुपये की अतिरिक्‍त कमाई पानी के बढ़े हुए रेट से होगी। बता दें कि, नगर निगम हर माह करीब 62 करोड़ रुपये खर्चा करता है, जिसमे कर्मचारियों के वेतन औार जरूरी खर्चे शामिल हैं। चंडीगढ़ मेयर सरबजीत कौर ने हा कि, जल्‍द ही शहर को स्‍वच्‍छ बनाने, नई सीवर लाइन डालने, सड़क निर्माण जैसे कार्य किए जाएंगे। इस वित्‍त वर्ष में शहर के अंदर काफी विकास कार्य होने हैं।