लाइव टीवी

Chandigarh Crime: सीनियर आईएएस संजय पोपली का आरोप बेटे के कत्ल का चश्मदीद हूं मैं, अब मेरी जान को भी खतरा

Chandigarh Sanjay Popli Case
Updated Jun 26, 2022 | 12:48 IST

Chandigarh Sanjay Popli Case: शनिवार देर रात को सीनियर आइएसएस संजय पोपली को जांच के लिए विजिलेंस के अधिकारी अस्पताल लाए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सामने अपना बयान दिया है कि उनके 26 वर्षीय बेटे आर्यन को उनके सामने गोली मारी थी। वहीं संजय पोपली अब खुद की हत्या का भी अंदेशा जता रहे हैं।

Loading ...
Chandigarh Sanjay Popli CaseChandigarh Sanjay Popli Case
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
सीनियर आइएएस ने बेटे की मौत का खुद को बताया चश्मदीद
मुख्य बातें
  • सीनियर आइएसएस संजय पोपली को जांच के लिए विजिलेंस के अधिकारी अस्पताल लाए
  • मीडिया के सामने बयान दिया कि उनके 26 वर्षीय बेटे आर्यन को उनके सामने गोली मारी
  • विजिलेंस के डिप्टी अजय कुमार खुद को निर्दोष बता रहे

Chandigarh Sanjay Popli Case: भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते विजिलेंस की गिरफ्त में आए पंजाब के वरिष्ठ आइएएस संजय पोपली के जवान बेटे की मौत को लेकर हुआ बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। कार्तिक की मौत को लेकर पहले आइएएस की पत्नी ने विजिलेंस पर उसकी हत्या का आरोप लगाया। अब इस कतार में खुद संजय पोपली भी खड़े हो गए। उन्होंने खुद को बेटे ही हत्या का चश्मदीद बताया है। दरअसल शनिवार देर रात्रि को सीनियर आइएसएस संजय पोपली को जांच के लिए विजिलेंस के अधिकारी अस्पताल लाए थे।

इस दौरान उन्होंने मीडिया के सामने अपना बयान दिया है कि उनके 26 वर्षीय बेटे आर्यन को उनके सामने गोली मारी गई थी। वहीं संजय पोपली अब खुद की हत्या का भी अंदेशा जता रहे हैं। इसके लिए उन्होंने विजिलेंस के उप पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को दोषी बताया है।

पुलिस ने खारिज किए आरोप

चंडीगढ़ एसएसपी ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि  विजिलेंस टीम को रेड के दौरान संजय पोपली के घर से बड़ी मात्रा में सोना-चांदी मिला था। हो सकता है कि इसी से कार्तिक घबरा गया और जल्दबाजी में उसने खुद को शूट कर लिया। गौरतलब है कि रेड के दौरान विजिलेंस आइएएस संजय पोपली को भी साथ लाई थी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद मामले की गहराई से जांच की गई थी। इस मामले को लेकर सवालों के घेरे में आए विजिलेंस के डिप्टी अजय कुमार खुद को निर्दोष बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने रेड की थी पर कार्तिक के सुसाइड से उनका कोई वास्ता नहीं है। पूछताछ के दौरान संजय पोपली के बताए अनुसार उनके घर के आंगन से सामान बरामद किया गया था। और घटना की जानकरी टीम के चले जाने के बाद उन्हें मिली। 

आज होगा अंतिम संस्कार

वरिष्ठ आइएएस के बेटे कार्तिक का पोस्टमार्टम रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्थित हॉस्पिटल में होगा। इसके बाद सेक्टर 25 स्थित में अंतिम संस्कार किया जाएगा। अब सभी की नजर कार्तिक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का खुलासा होगा। यहां आपको बता दें कि कार्तिक हरियाणा के सोनीपत स्थित ओपी जिंदल विश्वविद्यालय में कानून की पढ़ाई करने के बाद न्यायिक सेवा में जाने के लिए तैयारी कर रहा था।