लाइव टीवी

Chandigarh: राव नदी में बही महिला का 35 किलोमीटर दूर मिला शव, नहीं पहुंची पुलिस तो लोगों ने लगा दिया जाम

Updated Aug 16, 2022 | 16:01 IST

Chandigarh Accident: राव नदी में बही महिला का शव बरामद कर लिया गया है। यह शव घटनास्‍थल से करीब 35 किलामीटर दूर चंडीगढ़ के नयागांव में मिला। शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद भी पुलिस के न पहुंचने पर लोगों ने जमकर हंगामा भी किया और शव को चौक पर रखकर जाम लगा दिया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
नदी में बही महिला का शव नया गांव में मिला
मुख्य बातें
  • चंडीगढ़ के नयागांव में मिला नदी में बही महिला का शव
  • खेत से घर आते समय नदी में बह गया था पूरा परिवार
  • बच्‍चों को ग्रामीणों ने बचाया और माता-पिता की हुई मौत

Chandigarh Accident: राव नदी में आए तेज उफान में रविवार को बही महिला का शव घटनास्‍थल से करीब 35 किलामीटर दूर चंडीगढ़ के नयागांव से बरामद हुआ है। शव देखकर गावंवासियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, लेकिन इसके बाद भी करीब पांच घंटे तक जब पुलिस नहीं पहुंची तो गुस्‍साए लोगों ने शव को चौक पर रखकर जाम लगा दिया। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने कड़ी मशक्‍कत के बाद देर रात जाम खुलवाया। 

बता दें कि, पटियाला के गांव टांडा के एक परिवार के चार लोग राव नदी में बह गए थे। इस दौरान पिता सज्जन सिंह और माता सुनिता लापता हो गए थे, वहीं बेटी मंजू और बेटे काकू को ग्रामीणों ने बचा लिया था। पुलिस ने सज्‍जन सिंह का शव सोमवार सुबह ही बरामद कर लिया था, वहीं सुनिता की तलाश चल रही थी। जिसका शव अब बरामद किया गया।

खेतों में काम करके लौट रहा था परिवार

ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय यह परिवार रस्‍सी के सहारे नदी को पार कर रहा था। जहां पर यह हादसा हुआ वह चंडीगढ़ के पास हरियाणा और पंजाब का बार्डर है। पंजाब वाले हिस्से में दाखिल होने के लिए पुलिया नहीं है। जिसकी वजह से नदी के दूसरी तरफ खेतों में जाने के लिए स्थानीय लोग रोज अपनी जान को जोखिम में डालते हैं। यह परिवार अपने खेतों में कार्य करके शाम को वापस लौट रहा था। लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन महिला को तलाश करने के लिए कड़ी मेहनत करने का दावा कर रहा था। लेकिन शव मिलने के बाद भी कोई पुलिसकर्मी यहां नहीं पहुंचा। लोग जिम्‍मेदार अधिकारियों पर सख्‍त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। वहीं अधिकारियों ने बताया कि परिजनों ने कुछ मांगों को लेकर जाम लगाया था। उनकी मांगे उच्‍च अधिकारियों को भेज दी गई हैं। बता दें कि, यहीं पर 6 जुलाई को भी एक कैब नदी में बह गई थी। उस समय लोगों ने कार सवार चारों लोगों को सुरक्षित निकाल लिया था, वहीं एक महिला की मौत हो गई थी।