लाइव टीवी

दिल्ली कैपिटल्स से मिली करारी हार के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार की ये बात

Updated Oct 02, 2021 | 20:19 IST

DC vs MI IPL 2021, Rohit Sharma comments: आईपीएल 2021 के अहम मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने डिफेंडिंग चैंपियंस मुंबई इंडियंस को शिकस्त दी तो मैच के बाद रोहित शर्मा ने इस बात को स्वीकार कर लिया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
IPL 2021, DC vs MI: Rohit Sharma post match comments
मुख्य बातें
  • आईपीएल 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया
  • हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा नजर आए बेहद निराश, प्लेऑफ की दौड़ हुई और मुश्किल
  • रोहित शर्मा ने आखिरकार अपनी टीम की कमजोरी को किया स्वीकार

IPL 2021, DC vs MI: शनिवार को आईपीएल 2021 के एक बड़े मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और डिफेंडिंग चैंपियंस मुंबई इंडियंस आमने-सामने थीं। मुंबई की टीम इस सीजन में पहली बार शारजाह के मैदान पर खेलने उतरी थी। उम्मीद की जा रही थी कि इस छोटे मैदान पर मुंबई के धाकड़ बल्लेबाज बड़े-बड़े शॉट्स लगाते हुए दिल्ली के पसीने छुड़ाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मैच कम स्कोर वाला रहा और दिल्ली की टीम ने मुंबई को 4 विकेट से शिकस्त देकर अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली, हालांकि वे पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। मैच के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बहुत निराश और नाराज दिखे।

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोते हुए सिर्फ 129 रनों का स्कोर खड़ा किया था। कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सर्वाधिक स्कोर सूर्यकुमार यादव (33 रन) ने बनाया। जवाब देने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम शुरुआत में तो लड़खड़ाई लेकिन मध्यक्रम में बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन के दम पर उन्होंने अंतिम ओवर की पहली गेंद पर रविचंद्रन अश्विन के एक शानदार छक्के के साथ जीत दर्ज कर ली।

IPL 2021 Points table: आईपीएल 2021 की ताजा अंक तालिका देखने के लिए यहां क्लिक करें

मैच के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा बेहद निराश और नाराज नजर आए। प्लेऑफ के लिए मुंबई की दौड़ अब बेहद कठिन और पेचीदा हो गई है, इसलिए उनका ये गुस्सा जायज भी था। रोहित ने कहा, "हमको पता था कि ये पिच कठिन साबित होने वाली है। हमने कई मैच देखे और ये विकेट आसान मैदानों में नहीं है जहां खूब रन बनाए जा सकें। हम पूरी तैयारी के साथ आए थे और हमको पता था कि हमें क्या करना है। मुझे लगता है कि हमने बल्लेबाजी अच्छी तरह नहीं की।"

रोहित ने आगे कहा, "हमको पता था कि ये 170-180 वाला विकेट नहीं है, लेकिन हमको पता था कि ये 140 वाला विकेट है। लेकिन हमारी पार्टनरशिप बनी ही नहीं। अगर आपके बल्लेबाज बोर्ड पर रन नहीं लगाएंगे, तो मैच जीतना मुश्किल हो जाएगा। मैं इस बात को मानता हूं। हम पिच पर चीजों को सही से नहीं कर पा रहे हैं, जो कि बहुत निराश करने वाली बात है।" रोहित शर्मा ने स्वीकार करते हुए कहा, "हम अपनी क्षमता के हिसाब से नहीं खेल रहे हैं। उम्मीद करता हूं कि अगले दो मैचों में वो वैसे खेलेंगे, जिसके लिए हम जाने जाते हैं।" (मुंबई-दिल्ली मैच का पूरा स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल