लाइव टीवी

Dhoni IPL Record: महेंद्र सिंह धोनी ने एक और बड़ा आईपीएल रिकॉर्ड अपने नाम किया

Updated Oct 02, 2021 | 21:01 IST

MS Dhoni new IPL record, CSK vs RR, IPL 2021: आईपीएल 2021 में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच में मैदान पर उतरते ही एम एस धोनी (MS Dhoni) ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
CSK vs RR, IPL 2021: एम एस धोनी का नया रिकॉर्ड (CSK)
मुख्य बातें
  • आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया
  • कप्तानों के कप्तान बने एम एस धोनी, आईपीएल में ऐसा कोई नहीं कर सका
  • राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान पर उतरते ही बनाया बड़ा रिकॉर्ड

MS Dhoni new IPL record: आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक और रिकॉर्ड बना दिया है। धोनी ने शनिवार को इस मैच में मैदान पर उतरते ही बड़ा व खास आईपीएल रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। धोनी पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिसने 200 आईपीएल मैचों में कप्तानी की है। चेन्नई सुपर किंग्स ने खास ट्वीट के साथ अपने THALA को बधाई दी है।

धोनी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जैसे ही टॉस के लिए मैदान पर कदम रखा उन्होंने इस खास रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। वो पहले कप्तान बन गए जो 200 आईपीएल मैचों में कप्तानी का आंकड़ा छूने में सफल रहा है। दिलचस्प बात ये है कि उनसे ठीक पीछे दूसरे नंबर पर मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली भी उनसे काफी पीछे हैं।

ये हैं सर्वाधिक मैचों में कप्तानी करने वाले आईपीएल खिलाड़ी

  1. महेंद्र सिंह धोनी - 200 मैच
  2. विराट कोहली - 136 मैच
  3. गौतम गंभीर - 129 मैच
  4. रोहित शर्मा - 127 मैच
  5. एडम गिलक्रिस्ट - 74 मैच

एम एस धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स पिछले साल यूएई में आयोजित हुए आईपीएल में पहली बार प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई थी। लेकिन इस बार उनकी टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सबसे पहले प्लेऑफ में जगह हासिल की है। पिछले मैच में शानदार जीत के साथ उनकी टीम ने अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर फिर से कब्जा जमाते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।