लाइव टीवी

Jayant Yadav Wedding: भारतीय क्रिकेटर जयंत यादव ने रचाई शादी, सामने आईं ये खूबसूरत तस्वीरें

Jayant Yadav and Disha Chawla
Updated Feb 17, 2021 | 08:23 IST

Jayant Yadav and Disha Chawla Wedding: भारतीय क्रिकेटर जयंत यादव ने शादी रचा ली है। उनकी शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। युजवेंद्र चहल ने भी उन्हें बधाई दी है।

Loading ...
Jayant Yadav and Disha Chawla Jayant Yadav and Disha Chawla
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
जयंत यादव और दिशा चावला

भारतीय ऑफ स्पिन ऑलराउंडर जयंत यादव शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने गर्लफ्रेंड दिशा चावला को अपना हमसफर बनाया है। दोनों ने पारंपरिक पारसी रीति-रिवाज से शादी की है। जयंत ने शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और उन्हें लगातार बधाई संदेश और शुभकामनाएं मिल रही हैं। दो महीने पहले शादी रचाने वाले स्पिनर युजवेंद चहल ने भी जयंत को शादी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने नए शादीशुदा जोड़े की तस्वीर आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, 'कॉन्ग्रैचलैशन जयंत और दिशा।'

वहीं, जयंत यादव ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की दो तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें ऑलराउंडर और दिशा बेहद खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'एक साथ बेहतर।' जयंत को उनकी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस ने भी बधाई दी है। मुंबई ने तस्वीरों पर कमेंट किया, 'जयंत और दिशा शादी की शुभकामनाएं।' बता दें कि जयंत और दिशा ने साल 2019 में सगाई की थी। जयंत से पहले हाल ही में तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट शादी के बंधन में बंधे थे।  या फिर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सगाई की है। उन्होंने मंगेतर रिन्नी से एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई।
 


जयंत यादव ने साल 2016 में भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में 62 रन बनाए और चार विकेट चटकाए थे। जयंत ने कुल चार टेस्ट खेल हैं, जिसमें उन्होंने 228 रन बनाने के साथ-साथ विकेट अपने नाम किए। उन्होंने एक वनडे भी खेला है। वह आखिरी बार मैच फरवरी, 2017 में  अंतरराष्ट्री मैच में नजर आए थे। उनके नाम टेस्ट में एक शतक दर्ज है, जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। वह नंबर 9 पर बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट में शतक जड़ने वाले भारत के पहले बल्लेबाज थे। जयंत 14 आईपीएल मुकाबले भी खेल चुके हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल