लाइव टीवी

ENG vs NZ: डेवन कॉनवे ने छक्का जड़कर पूरा किया दोहरा शतक..इस खास लिस्ट में हुए शामिल

Updated Jun 03, 2021 | 20:29 IST

Devon Conway Record, Sixer to complete first Test Double Ton: न्यूजीलैंड के ओपनर डेवोन कॉनवे ने एक शानदार छक्के के साथ अपने पहले ही टेस्ट मैच में दोहरा शतक पूरा किया।

Loading ...
Devon Conway double century (Blackcaps)
मुख्य बातें
  • इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच - लॉर्ड्स
  • करियर के पहले टेस्ट में डेवोन कॉनवे ने जड़ा दोहरा शतक
  • शानदार छक्के के साथ पूरा किया दोहरा शतक

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में डेवोन कॉनवे को खिलाने का फैसला किया और ये फैसला सटीक साबित हुआ। लॉर्ड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट में डेवोन कॉनवे ने अपने टेस्ट करियर का आगाज किया और उन्होंने पहली ही पारी में दोहरा शतक जड़ डाला। इस ओपनर ने अपनी ऐतिहासिक पारी के दौरान कई शानदार रिकॉर्ड बना डाले जबकि जिस अंदाज में उन्होंने दोहरा शतक पूरा किया वो भी रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल हो गया है।

डेवोन कॉनवे ने मैच के पहले दिन शतक जड़ा और दिन का खेल खत्म होने तक उन्होंने 136 रन बना लिए थे। गुरुवार को मैच के दूसरे दिन कॉनवे ने अपना धमाल जारी रखते हुए पहले तो 258 गेंदों में अपने 150 रन पूरे किए। उसके बाद भी वो थमे नहीं और जब न्यूजीलैंड का सिर्फ एक विकेट बाकी था, तब वो 190 से 200 के बीच झूलते हुए शानदार अंदाज में दोहरे शतक तक पहुंच गए। उन्होंने एक बेहतरीन छक्के के साथ अपना दोहरा शतक पूरा किया।

डेवोन कॉनवे इस खास लिस्ट में शामिल हुए, छक्के के साथ दोहरा शतक

जब डेवोन कॉनवे मैच के दूसरे दिन 194 रन तक पहुंच गए थे तब उन पर दबाव बन चुका था कि वो जल्दी से जल्दी अपना दोहरा शतक पूरा कर लें, क्योंकि न्यूजीलैंड का सिर्फ एक विकेट बाकी था और उसके गिरते ही उनकी उम्मीद टूट जाती। ऐसे में कॉनवे ने हिम्मत दिखाई और इंग्लैंड के शानदार पेसर मार्क वुड की शॉर्ट गेंद पर उन्होंने छक्का जड़कर दोहरा शतक पूरा किया। इसके साथ ही वो इस खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं, ये हैं वो बल्लेबाज जिन्होंने छक्के के साथ दोहरा शतक पूरा किया है..

जावेद मियांदाद (पाकिस्तान) - भारत के खिलाफ - 1983

गॉर्डन ग्रीनिज (वेस्टइंडीज) - इंग्लैंड के खिलाफ - इंग्लैंड लॉर्ड्स 1984

वसीम अकरम (पाकिस्तान) - जिम्बाब्वे के खिलाफ - शेखूपुरा 1996

मारवन अटापट्टू (श्रीलंका) -  जिम्बाब्वे के खिलाफ - कैंडी 1998

मैथ्यू सिंक्लेयर (न्यूजीलैंड) - पाकिस्तान के खिलाफ - क्राइस्टचर्च 2001

मोहम्मद यूसुफ (पाकिस्तान) - बांग्लादेश के खिलाफ - चटगांव 2002

महेला जयवर्धने (श्रीलंका) - दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ - गाले 2004

सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) - पाकिस्तान के खिलाफ - फैसलाबाद 2004

जस्टिन लैंगर (ऑस्ट्रेलिया) - न्यूजीलैंड के खिलाफ - एडिलेड 2004

महेला जयवर्धने (श्रीलंका) - दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ - कोलंबो (एसएससी) 2006

यूनुस खान (पाकिस्तान) - जिम्बाब्वे के खिलाफ - हरारे 2013

महेला जयवर्धने (श्रीलंका) - बांग्लादेश के खिलाफ - मीरपुर 2014

ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) - पाकिस्तान के खिलाफ - शारजाह 2014

तमीम इकबाल (बांग्लादेश) - पाकिस्तान के खिलाफ - खुलना 2015

अजहर अली (पाकिस्तान) - बांग्लादेश के खिलाफ - ढाका 2015

यूनिस खान (पाकिस्तान) - इंग्लैंड के खिलाफ - द ओवल 2016

रोहित शर्मा (भारत) - दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ - रांची 2019

डेवोन कॉनवे अब टेस्ट क्रिकेट इतिहास में डेब्यू मैच में दोहरा शतक जड़ने वाले छठे क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले इंग्लैंड के रेग फॉस्टर, वेस्टइंडीज के लॉरेंस रो, श्रीलंका के ब्रैंडन कुरुप्पु, न्यूजीलैंड के मैथ्यू सिंक्लेयर और दक्षिण अफ्रीका के जैक्स रुडॉल्फ ये कमाल कर चुके थे। आखिरी बार ये कमाल जैक्स रुडोल्फ ने 18 साल पहले साल 2003 में किया था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल