लाइव टीवी

वानखेड़े में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान सुनाई दी धोनी के नाम की गूंज, विराट ने दिया ऐसा रिएक्शन 

Updated Dec 05, 2021 | 18:04 IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन पूरा मैदान धोनी-धोनी की आवाज से गूंज उठा। इसके बाद विराट कोहली ने दिया ऐसा रिएक्शन।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
विराट कोहली
मुख्य बातें
  • एमएस धोनी की लोकप्रियता में कमी आती नहीं दिख रही है
  • रविवार को मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम एक बार फिर धोनी-धोनी से गूंज उठा
  • विराट कोहली ने इसके बाद दर्शकों को दी ऐसी प्रतिक्रिया

मुंबई: हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स को चौथी बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले कप्तान एमएस धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहे तकरीबन डेढ़ साल का वक्त गुजर चुका है लेकिन उनकी लोकप्रियता में रत्ती भर भी कमी नहीं आई है। रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन इस बात की झलक दिखाई दी। 

टीम इंडिया ने रविवार को अपनी दूसरी पारी 7 विकेट पर 276 रन बनाकर घोषित कर दी। ऐसे में जीत के लिए न्यूजीलैंड को जीत के लिए 540 रन बनाने का लक्ष्य मिला। भारतीय टीम जब दूसरी पारी में फील्डिंग करने उतरी उस दौरान स्टेडियम में मौजूदा दर्शकों ने धोनी-धोनी की आवाज लगानी शुरू कर दी। 

विराट ने किया दर्शकों को सैल्यूट
जिस वक्त ये वाकया हुआ उसके बाद विराट कोहली दर्शकों की ओर मुड़े और उन्होंने दर्शकों को सैल्यूट किया। इससे दर्शकों के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी। उन्होंने विराट के लिए नया नारा लगाना शुरू कर दिया। दर्शक विराट के लिए कर रहे थे वी हेट कीवी, वी लाइक चीकू। न्यूजीलैंड की टीम को कीवी के नाम से भी जाना जाता है। वहीं विराट कोहली के क्रिकेट सर्किट में निक नेम चीकू है। ऐसे में दर्शकों ने कीवी और चीकू फलों के संदर्भ में विराट को चियर करना शुरू कर दिया। 

मुंबई चा राजा, रोहित...रोहित
दर्शक यहीं नहीं रुके, धोनी और विराट को चियर करने के बाद हिटमैन रोहित शर्मा कैसे पीछे छूट जाते। भले ही रोहित टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। बावजूद इसके दर्शकों ने अंत में रोहित को चियर करना शुरू कर दिया। मुंबई चा राजा, रोहित...रोहित।

नीरस हो या था न्यूजीलैंड का दूसरी पारी में मैच
न्यूजीलैंड की पारी के दौरान दर्शक बोर हो रहे थे। मैच के नीरस होने के बाद दर्शकों ने अपने और टीम के मनोरंजन का तरीका इजाज कर लिया और टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लेकर चैंटिंग शुरू कर दी। मैदान पर तकरीबन 7 हजार दर्शकों के आने की अनुमति है लेकिन इतने दर्शकों ने ही मैदान पर टीम का समर्थन करके समा बांध दिया। विराट ने भी इस दौरान दर्शकों का साथ देते नजर आए।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल