लाइव टीवी

फिन एलेन ने रचा इतिहास, बने स्कॉटलैंड में टी20 शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज

Updated Jul 28, 2022 | 05:35 IST

Finn Allen First T20I Century: न्यूजीलैंड के 23 वर्षीय सलामी बल्लेबाज फिन एलेन ने बुधवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ पहले टी20 में शतक जड़कर इतिहास रच दिया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 शतक जड़ने के बाद फिन एलेन( Black Caps)
मुख्य बातें
  • फिन एलेन ने खेली 56 गेंद में 101 रन की शतकीय पारी
  • अपनी अंतरराष्ट्रीय टी20 की पहली शतकीय पारी में जड़े 8 चौके और 6 छक्के
  • बने स्कॉटलैंड में अंतरराष्ट्रीय टी20 में शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

एडेनबर्ग: न्यूजीलैंड के 23 वर्षीय सलामी बल्लेबाज फिन एलेन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाल जारी है। बुधवार को उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में धमाकेदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया और अपनी टीम की 68 रन के अंतर से जीत में अहम भूमिका अदा की। उन्हें 56 गेंद में 101 रन की मैच जिताऊ शतक के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

उनकी इस पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 225 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद कीवी टीम ने स्कॉटलैंड को 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 के स्कोर पर रोक दिया और मैच अपने नाम कर लिया।
 
30 गेंद में एलेन ने पूरा किया अर्धशतक
पारी का आगाज करने आए फिन एलेन ने कीवी टीम को आतिशी शुरुआत दिलाई। उन्होंने पहले विकेट के लिए अनुभवी मार्टिन गप्टिल के साथ 8.5 ओवर में 85 रन की साझेदारी की। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर मेजबान स्कॉटलैंड के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। फिलिप्स और एलेन के बीच दूसरे विकेट के लिए 31 गेंद में 51 रन की साझेदारी हुई। इसी दौरान 30 गेंद में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया।

54 गेंदों में  जड़ा करियर का पहला शतक
अर्धशतक पूरा करने के बाद एलेन ने और तेजी से रन बनाने शुरु किए और अगली 24 गेंद में अपने टी20 करियर का पहला शतक महज 54 गेंदों में पूरा कर लिया। अपनी शतकीय पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के जड़े। इसी के साथ ही एलेन स्कॉटलैंड की धरती पर अंतरराष्ट्रीय टी20 शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। इसके बाद एलेन मार्क वॉट की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में स्टंपिंग हो गए। वो 56 गेंद में 101 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

स्कॉटलैंड में टी20आई शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज
फिन एलेन से पहले स्कॉटलैंड की धरती पर इंटरनेशनल टी20 में सर्वाधिक स्कोर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद के नाम दर्ज था। सरफराज ने साल 2018 में स्कॉटलैंड के खिलाफ नाबाद 89 रन की पारी खेली थी। अपनी शतकीय पारी के साथ ही अंतरराष्ट्रीय टी20 में स्कॉटलैंड की धरती पर सबसे बड़ी पारी खेलने के रिकॉर्ड भी एलेन ने अपने नाम कर लिया। इसके बाद 101 रन बनाकर एलेन 

अंतरराष्ट्रीय टी20 में शतक जड़ने वाले पांचवें कीवी
अंतरराष्ट्रीय टी20 में शतक जड़ने वाले फिन एलेन पांचवें कीवी बल्लेबाज हैं। उनसे पहले कोलिन मुनरो(3), ब्रेंडन मैकुलम(2), मार्टिन गप्टिल(2), ग्लेन फिलिप्स(1) ये कारनामा कर चुके हैं। फिन एलेन ने न्यूजीलैंड के लिए नौवां और सातवां सबसे तेज टी20 शतक जड़ा है। 

डेब्यू के बाद से मचा रहे हैं धमाल
मार्च 2021 में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने के बाद से फिन एलेन लगातार धमाल मचा रहे हैं। अबतक खेले 10 मैच की 10 पारियों में 30.70 के औसत औस 178.48 के स्ट्राइक रेट से 307 रन बना चुके हैं। उन्होंने इस दौरान एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल