लाइव टीवी

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला 

Updated Dec 15, 2021 | 18:22 IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर माइकल स्लेटर को सिडनी पुलिस ने कथित घरेलू हिंसा मामले में दोबारा गिरफ्तार किया है। 

Loading ...
माइकल स्लेटर
मुख्य बातें
  • दिसंबर में दूसरी बार गिरफ्तार हुए पूर्व सलामी बल्लेबाज माइकल स्लेटर
  • घरेलू हिंसा का है उनके ऊपर आरोप
  • कोर्ट के आदेश का नहीं किया पालन, किया जमानत देने से इनकार

सिडनी: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर से कमंटेटर बने माइकल स्लेटर को कथित तौर पर इस साल अक्टूबर में घरेलू हिंसा के आरोपों के चलते गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, उस समय वे जमानत पर रिहा हो गए थे, लेकिन बुधवार 15 दिसंबर को उनको फिर से कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने कथित तौर पर कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया, जिसे एक हिंसा आदेश या एवीओ के रूप में जाना जाता है। न्यू साउथ वेल्स राज्य पुलिस ने कहा कि माइकल स्लेटर को बुधवार सुबह दूसरी बार गिरफ्तार किया गया था। उन्हें सिडनी पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उन्हें जमानत देने से इंकार कर दिया गया, क्योंकि उस दिन बाद में उन्हें अदालत में पेश होना था।

क्या वॉर्नर और कमेंटेटर स्लेटर ने मालदीव के बार में की मारपीट? आखिर आ गया वो अपडेट, जिसका था इंतजार

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि 51 वर्षीय पर निर्धारित प्रतिबंधों का उल्लंघन करने का आरोप है। इस साल अक्टूबर में स्लेटर एक कथित मामले में पुलिस ने सडनी से गिरफ्तार किया था जहां से उन्हें अदालत में पेश किया गया था। स्लेटर को हाल ही में मामले को लेकर 2021-22 सीजन से कमेंट्री पैनल से हटा दिया गया था।
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल