लाइव टीवी

Happy Birthday: 17 साल की उम्र में डेब्यू, करियर में किया ये अनोखा कारनामा, फिर बनीं कमेंटेटर

Updated May 20, 2021 | 07:20 IST

Anjum Chopra Birthday: 17 साल की उम्र में डेब्यू करने वाली पूर्व महिला क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा ने करियर में कई उपलब्धियां हासिल कीं। अब वह कमेंटेटर के रूप में सक्रिय हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
Anjum Chopra
मुख्य बातें
  • 20 मई - आज है अंजुम चोपड़ा का जन्मदिन
  • भारतीय महिला क्रिकेट इतिहास का जाना-माना नाम
  • करियर के दौरान बनाया था एक खास रिकॉर्ड

आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 20 मई, 1977 को दिल्ली में हुआ था। वह क्रिकेट जगत का एक जाना पहचाना नाम रही हैं। बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज अंजुम ने भारत के लिए 12 टेस्ट, 127 वनडे और 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें उन्होंने क्रमश: 548, 2856 और 241 रन बनाए। उन्होंने वनडे में एक शतक और 18 अर्धशतक जमाए। 

17 साल की उम्र में किया डेब्यू

अंजुम ने 17 साल की उम्र में वनडे खेलकर अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने फरवरी 1995 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मुकाबला खेला था। इसके बाद उन्होंने उसी साल नंबर में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया। बता दें कि साल 2002 में अंजुम को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया। उनकी नेतृत्व में टीम ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीती। वहीं, अंजुम ने अगस्त 2006 में इंग्लैंड के विरुद्ध टी20 अंतरराष्ट्रीय में कदम रखा। 

अंजुम ने किया ये अनोखा कारनाामा

अंजुम ने अपने करियर में एक ऐसा अनोखा कारनामा अंदाज दिया, जो क्रिकेट इतिहास में हमेशा दर्ज रहेगा। दअरसल, वह 100 वनडे मैच खेलने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। उन्होंने भारत के लिए चार विश्व कप खेले। उनकी तुलना इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड गावर से की जाती थी। गावर अपनी कलात्मकता बल्लेबाजी और खूबसूरत शॉट जड़ने के लिए जाने जाते थे।

क्रिकेटर से सफल कमेंटेटर बनीं 

अंजुम चोपड़ा ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीयम मैच मार्च 2021 में खेला। वह क्रिकेट से संन्यास के बाद कमेंटेटर के रूप में एक सफल पारी खेल रही हैं। वह कई बड़े मौकों पर यह जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आ चुकी हैं। गौरतलह है कि अंजुम को अर्जुन अवॉर्ड और पद्म श्री अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। उन्हें साल 2007 में अर्जुन अवॉर्ड और 2014 में पद्म श्री दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल