लाइव टीवी

टीम इंडिया के सुपरस्‍टार क्रिकेटर्स और इनकी पत्नियों का भी बरकरार है स्‍टारडम, तस्वीरों में देखिए जलवा

Updated May 22, 2021 | 08:30 IST

Indian Cricketers and wives: टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की फैन फॉलोइंग से फैंस अच्‍छी तरह वाकिफ हैं। इन क्रिकेटर्स की पत्नियां भी शानदार काम कर रही हैं, जिसकी मिसाल दी जा सकती है।

Loading ...
भारतीय क्रिकेटर्स और उनकी पत्नियां
मुख्य बातें
  • भारतीय क्रिकेटर्स और उनकी कामयाब पत्नियां
  • क्रिकेटर्स की पत्‍नियां भी अपने-अपने पेशे में बिखेर रही हैं जलवा
  • कई क्रिकेटर्स की पत्नियों का ताल्‍लुक फिल्‍म इंडस्‍ट्री है तो कुछ ने सामाजिक काम में दिखाई दिलचस्‍पी

टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की लोकप्रियता फैंस को अच्‍छी तरह पता है। मगर इन क्रिकेटर्स की पत्नियों का स्‍टारडम भी बरकरार है। आज के समय में ऐसा नहीं है कि क्रिकेटर्स अकेले ही कमाई कर रहे हो। कई क्रिकेटर्स की पत्नियां भी अलग-अलग प्रोफेशन में काम कर रही हैं और काफी सफल भी हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे क्रिकेटर्स की पत्‍नियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने-अपने पेशे में सक्रिय हैं और जलवा बिखरे रही हैं। चलिए आज आपको ऐसे ही क्रिकेटर्स की पत्नियों के बारे में बताने जा रहे है।

विराट कोहली-अनुष्‍का शर्मा : टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली की पत्‍नी अनुष्‍का शर्मा बॉलीवुड एक्‍ट्रेस हैं। इसके अलावा अनुष्‍का का प्रोडक्‍शन हाउस भी है, जो वेब सीरीज बनाता है।

रोहित शर्मा-ऋतिका सजदेह : टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा की पत्‍नी ऋतिका सजदेह सफल खेल मैनेजर रही हैं। वह कई इवेंट कंपनियों में खेल मैनेजर रही हैं। 

एमएस धोनी-साक्षी धोनी : टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी की पत्‍नी साक्षी धोनी ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। 2010 में धोनी और साक्षी ने शादी की थी। इसके अलावा साक्षी आम्रपाली माही डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक भी हैं।

सौरव गांगुली-डोना गांगुली : मौजूदा बीसीसीआई अध्‍यक्ष और पूर्व भारतीय कप्‍तान सौरव गांगुली की पत्‍नी डोना गांगुली भारतीय ओडिशी डांसर हैं। सौरव गांगुली और डोना ने फरवरी 1997 में शादी की थी।

उमेश यादव-तानिया वाधवा : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव की पत्‍नी तानिया वाधवा फैशन डिजाइनर हैं। 

सुरेश रैना-प्रियंका रैना : टीम इंडिया के पूर्व बल्‍लेबाज सुरेश रैना की पत्‍नी प्रियंका रैना आईटी प्रोफेशनल हैं। वह अब एनजीओ में भी काफी सक्रिय हैं। इसके अलावा प्रियंका ने माते और ग्रासिया रैना फाउंडेश शुरू की। 

रविचंद्रन अश्विन-प्रीति अश्विन : रविचंद्रन अश्विन ने प्रीति के साथ 2011 में शादी की थी। प्रीति ने बायोटेक्‍नोलॉजी में पढ़ाई की और लाइफसेल अंतरराष्‍ट्रीय प्राइवेट लिमिटे में एक दशक से ज्‍यादा समय मार्केटिंग विभाग में काम किया। अब वह जेन-नेक्‍स्‍ट क्रिकेट इंस्‍टीट्यूट की निदेश और कैरम बॉल इवेंट्स एंड मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्‍टर हैं।

जसप्रीत बुमराह- संजना गणेशन : जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन ने 2021 में शादी की। संजना गणेशन स्‍पोर्ट्स प्रेजेंटर हैं और दर्शकों के बीच अपनी एंकरिंग को लेकर काफी लोकप्रिय हैं।

स्‍टुअर्ट बिन्‍नी- मयंती लैंगर : भारतीय ऑलराउंडर स्‍टुअर्ट बिन्‍नी की पत्‍नी मयंती लैंगर भी स्‍पोर्ट्स प्रेजेंटर हैं। मयंती लैंगर की फैन फॉलोइंग जबरदस्‍त है।

दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्‍लीकल - भारतीय विकेटकीपर बल्‍लेबाज दिनेश कार्तिक की पत्‍नी दीपिका पल्‍लीकल भारत की दिग्‍गज स्‍क्‍वाश खिलाड़ी हैं, जिन्‍होंने देश को कई मेडल दिलाए हैं।

युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा : टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्‍नी धनश्री वर्मा मशहूर कॉरियोग्राफर हैं। धनश्री के डांस वीडियो आए दिन सोशल मीडिया की सनसनी बने रहते हैं।

हार्दिक पांड्या-नताशा स्‍टानकोविच : टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की पत्‍नी नताशा स्‍टानकोविच सर्बियाई मॉडल और एक्‍ट्रेस हैं, जिन्‍होंने कुछ बॉलीवुड फिल्‍मों में भी काम किया है। इसके अलावा वो कई रिएलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं।

युवराज सिंह-हेजल कीच: टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह की पत्‍नी हेजल कीच बॉलीवुड एक्‍ट्रेस रह चुकी हैं। हेजल कीच ने कई बॉलीवुड फिल्‍मों में काम किया व आइटम सांग भी किए हैं।

हरभजन सिंह-गीता बसरा : टीम इंडिया के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह की पत्‍नी गीता बसरा ब्रिटीश मूल की बॉलीवुड एक्‍ट्रेस हैं। उन्‍होंने कई बॉलीवुड फिल्‍मों में काम किया है।

जहीर खान-सागारिका घाटगे : टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान की पत्‍नी सागारिका घाटगे भी बॉलीवुड एक्‍ट्रेस रही हैं। उन्‍होंने सुपरहिट फिल्‍म चक दे में काम किया है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल