लाइव टीवी

Mumbai Indians Players List: आईपीएल 2021 नीलामी में मुंबई इंडियंस ने खरीदे 7 खिलाड़ी, अब ऐसी है पूरी टीम

Updated Feb 18, 2021 | 21:24 IST

Mumbai Indians Players List: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के लिए गुरुवार को खिलाड़ियों की नीलामी की प्रक्रिया पूरी हो गई। मुंबई ने नीलामी में 7 खिलाड़ियों को खरीदा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPTI
मुंबई इंडियंस (फाइल फोटो)

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 14वें सीजन के लिए नीलामी में काफी किफायती खरीदारी की। मुंबई के पास नीलामी के लिए पर्स में 15.35 करोड़ रुपए थे और वो चार विदेशियों सहित कुल सात खिलाड़ी अपना साथ जोड़ सकती थी। मुंबई ने ऐसा किया भी। उसने नीलामी में नाथन कूल्टर नाइल और जिमी नीशम समेत सात खिलाड़ियों को 11 करोड़ 70  लाख रुपए में खरीदा। मुंबई ने महान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को भी खरीद लिया। अब मुंबई की टीम पूरी हो गई है। बता दें कि फ्रेंचाइजी अपनी टीम में अधिकतम 25 और न्यूनतम 18 खिलाड़ी रख सकती है। किसी भी टीम में अधिकतम 8 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं।

मुंबई ने इन सात खिलाड़ियों को खरीदा

   खिलाड़ी  बेस प्राइस (रुपए में)  कितने में खरीदा
 1  एडम मिल्न  50 लाख   3.2 करोड़ रुपए
 2  नाथन कूल्टर नाइल  1.5 करोड़  5 करोड़ रुपए
 3  मार्को जेनेसन  20 लाख  20 लाख रुपए
 4  पीयूष चावला  50 लाख  2.4 करोड़ रुपए
 5  युधवीर चरक  20 लाख   20 लाख रुपए
 6  अर्जुन तेंदुलकर  20 लाख   20 लाख रुपए
 7  जिमी नीशम   50 लाख  50 लाख रुपए

मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, एडम मिल्न, नाथन कूल्टर नाइल, क्रिस लिन, अनमोलप्रीत सिंह, सौरभ तिवारी, पीयूष चावला, जिमी नीशम, आदित्य तारे, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या,  युधवीर चरक, अनुकूल रॉय, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बाउल्ट, राहुल चाहर, जयंत यादव, धवल कुलकर्णी, मोहसिन खान, मार्को जेनेसन और अर्जुन तेंदुलकर।।

मुंबई द्वारा रिटेन के किए गए खिलाड़ी

रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, क्रिस लिन, अनमोलप्रीत सिंह, सौरभ तिवारी, आदित्य तारे, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, अनुकूल रॉय, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बाउल्ट, राहुल चाहर, जयंत यादव, धवल कुलकर्णी, मोहसिन खान।

मुंबई द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी

लसिथ मलिंगा, मिशेल मैकक्लेनेघन, जेम्स पैटिंसन, नाथन कूल्टर नाइल, शेरफेन रदरफोर्ड, प्रिंस बलवंत राय, दिग्विजय देशमुख।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल