लाइव टीवी

Rajasthan Royals Players List: राजस्थान रॉयल्स ने सिर्फ चार खिलाड़ियों पर लगाया दांव, नीलामी के बाद ऐसी है टीम

Updated Feb 18, 2021 | 21:57 IST

Rajasthan Royals Players List: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के लिए गुरुवार को खिलाड़ियों की नीलामी की प्रक्रिया पूरी हो गई। राजस्थान रॉयल्स ने नीलामी में 4 खिलाड़ी अपने साथ जोड़े।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
राजस्थान रॉयल्स (फाइल फोटो)

राजस्थान रॉयल्स ने कुछ हफ्ते पहले स्टीव स्टीव स्मिथ जैसे खिलाड़ी को रिलीज कर दिया था, जिसके बाद उम्मीद जताई गई की टीम आईपीएल 2021 नीलामी में बड़ी खरीदारी करेगी। ऐसा गुरुवार को नीलामी में देखने को भी मिला। राजस्थान ने दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस के रूप में आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी खरीदा। इसके अलावा राजस्थान ने शिवम दुबे को भी अच्छी कीमत में अपने साथ जोड़ा। राजस्थान के पर्स में 34.85 करोड़ रुपए थे और वो 9 खिलाड़ियों को खरीद सकती थी। हालांकि, टीम ने नीलामी में 21 करोड़ 65 लाख रुपए खर्च करते हुए सिर्फ चार खिलाड़ियों को खरीदने का फैसला किया। राजस्थान का अब 20 खिलाड़ियों का स्क्वाड हो गया है। मालूम हो कि एक टीम में अधिकतम 25 और न्यूनतम 18 खिलाड़ी हो सकते हैं। 

राजस्थान ने इन चार खिलाड़ियों को खरीदा

   खिलाड़ी   बेस प्राइस (रुपए में)  कितने में खरीदा
 1  क्रिस मॉरिस  75 लाख   16.25 करोड़ रुपए
 2  मुस्तफिजुर रहमान  1 करोड़  1 करोड़ रुपए
 3  शिवम दुबे   50 लाख   4.4 करोड़ रुपए
 4  आकाश सिंह   20 लाख   20 लाख रुपए

राजस्थान रॉयल्स का पूरा स्क्वाड

संजू सैमसन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, शिवम दुबे, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, महिपाल लोमरोर, कार्तिक त्यागी, मुस्तफिजुर रहमान, एंड्रयू टाई, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, डेविड मिलर, मनन वोहरा और आकाश सिंह।

राजस्थान रॉयल्स रिटेन किए गए खिलाड़ी 

संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, कार्तिक त्यागी, एंड्रयू टाई, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, डेविड मिलर, मनन वोहरा।

राजस्थान रॉयल्स रिलीज किए गए खिलाड़ी 

स्टीव स्मिथ, अंकित राजपूत, ओशेन थॉमस, आकाश सिंह, वरुण एरॉन, टॉम कुरेन, अनिरुद्ध जोशी, शशांक सिंह, रोबिन उथप्पा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल