लाइव टीवी

IPL PBKS Team 2021 Players List: आईपीएल के दूसरे चरण में जीत की तलाश में पंजाब किंग्स

Updated Sep 25, 2021 | 12:39 IST

IPL PBKS Team 2021 Players List, Squad: पंजाब किंग्स की टीम का सिक्का आईपीएल 2021 के पहले चरण में नहीं चल सका था। दूसरे चरण में भी उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही।

Loading ...
पंजाब किंग्स( साभार IPL)
मुख्य बातें
  • पंजाब किंग्स ने दूसरे चरण के लिए अपनी टीम में किए हैं तीन बदलाव
  • पहले चरण में खेले 8 मैच में से तीन में जीत दर्ज कर छठे स्थान पर है पंजाब की टीम
  • प्लेऑफ में पहुंचने के लिए केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम को करना होगा चमत्कारिक प्रदर्शन

IPL PBKS Team 2021 Players List, Squad: केएल राहुल की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम का आईपीएल 2021 के पहले दौर में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। दूसरे चरण में टीम को अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी पर ऐसा हो नहीं सका। पंजाब को दुबई में खेले गए अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों 2 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी। अब पीबीकेएस शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत की तलाश में होगी।

बता दें पहले चरण में पंजाब किंग्स 8 मैच में से केवल 3 में जीत दर्ज कर पाई थी। पांच मुकाबलों में उसे हार का मुंह देखना पड़ा था। ऐसे में आठ अंक के साथ अंक तालिका में सातवें पायदान पर काबिज पंजाब को प्लेऑफ दौर तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।

पंजाब ने किए हैं अपनी टीम में दो बदलाव 
आईपीएल 2021 के लिए पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। तीनों ही बदलाव विदेशी खिलाड़ियों के रूप में हैं। एक तरफ जहां कंगारू तेज गेंदबाज नाथन एलिस को शामिल किया गया है। वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान को पंजाब ने अपने दल में जगह दी है। नाथन एलिस और आदिल राशिद को झाय रिचर्ड्सन और रिले मेरेडिथ की जगह  टीम में जगह मिली है। वहीं तीसरा बदलाव दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज डेविड मलान की जगह द. अफ्रीकी बल्लेबाज एडेन मार्करम की एंट्री है।

Sunrisers Hyderabad (SRH) Full Squad, Players List

केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, निकोलस पूरन, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बराड़, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, ईशान पोरेल, दर्शन नलखंडे, क्रिस जॉर्डन, एडेन मार्करम, आदिल राशिद, शाहरुख खान, नाथन एलिस, मोइसेस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलन, सौरभ कुमार।

 Punjab Kings (PKS) IPL 2021 Matches Schedule

21 सितंबर 2021 - पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, दुबई, शाम 7:30 बजे
25 सितंबर 2021 - पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, शारजाह, शाम 7:30 बजे।
28 सितंबर 2021 - पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियन्स, अबुधाबी, शाम 7:30 बजे।
01 अक्टूबर 2021 - पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स, दुबई, शाम 7:30 बजे।
03 अक्‍टूबर 2021 - पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, शारजाह, दोपहर 3:30 बजे।
07 अक्‍टूबर 2021 - पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, दुबई, दोपहर 3:30 बजे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल