लाइव टीवी

Khaleel Ahmed, IPL 2022 Auction: खलील अहमद ने लगाई लंबी छलांग, इस टीम ने बड़ी रकम में खरीदा

Updated Feb 13, 2022 | 15:41 IST

Khaleel Ahmed/IPL 2022 Auction: भारतीय तेज गेंदबाज खलील अहमद को भी आईपीएल 2022 की नीलामी में लंबी छलांग मिली। उनको दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ी रकम में खरीदा है।

Loading ...
खलील अहमद दिल्ली कैपिटल्स के हुए
मुख्य बातें
  • आईपीएल 2022 की नीलामी में खलील अहमद
  • दिल्ली कैपिटल्स ने खलील अहमद को खरीदा
  • खलील अहमद ने लगाई बेस प्राइस से लंबी छलांग

आईपीएल 2022 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे तेजी से अपनी टीम बनाई। आईपीएल मेगा नीलामी के दूसरे दिन दिल्ली कैपिटल्स ने जो शुरुआत में सबसे बड़ी खरीद की वो रहे भारतीय तेज गेंदबाज खलील अहमद (Khaleel Ahmed)। इस भारतीय पेसर को दिल्ली कैपिटलस ने अपनी टीम में बेस प्राइस से एक लंबी छलांग के बाद खरीदा है।

खलील अहमद का आईपीएल 2022 की नीलामी के लिए बेस प्राइस 50 लाख रुपये था लेकिन उनको खरीदने के लिए टीमों में जबरदस्त जंग हुई। आखिर में दिल्ली कैपिटल्स ने बाजी मारी और उनको 50 लाख के बेस प्राइस के बाद 5.25 करोड़ रुपये की खरीद हासिल हुई।

अब खलील अहमद तेज गेंदबाजी आक्रमण में दिल्ली के एनरिच नॉर्खिया का अच्छा साथ दे सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2022 की नीलामी से पहले चार खिलाड़ियों को रिटेन किया था- ऋषभ पंत (16 करोड़), अक्षर पटेल (9 करोड़), पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़) और एनरिक नॉर्खिया (6.5 करोड़)।

आईपीएल 2022 की नीलामी की LIVE अपडेट्स जानने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल