लाइव टीवी

ये था शेन वॉर्न की जिंदगी का आखिरी ट्वीट, इस दिग्गज को दी थी श्रद्धांजलि

Updated Mar 04, 2022 | 21:23 IST

Shane Warne's last tweet: ऑस्ट्रेलिया के महान पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न का शुक्रवार को निधन हो गया। आइए जानते हैं कि उनका आखिरी ट्वीट किसके नाम रहा। कौन था वो पूर्व क्रिकेटर जिसको उन्होंने श्रद्धांजलि दी थी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
शेन वॉर्न का आखिरी ट्वीट
मुख्य बातें
  • ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज शेन वॉर्न नहीं रहे
  • शेन वॉर्न ने इस खिलाड़ी को लेकर किया था आखिरी ट्वीट
  • पूर्व दिग्गज रॉड मार्श को दी थी श्रद्धांजलि

ऑस्ट्रेलिया के महान पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न (Shane Warne) का शुक्रवार को निधन हो गया। अचानक आई इस खबर से खेल जगत में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले शेन वॉर्न ने शुक्रवार की सुबह ही अपना अंतिम ट्वीट किया था। ये अजीब इत्तेफाक है कि शेन वॉर्न का अंतिम ट्वीट ऑस्ट्रेलिया के एक पूर्व क्रिकेटर को श्रद्धांजलि देने के लिए था।

शेन वॉर्न ने शुक्रवार सुबह अपने आखिरी ट्वीट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज रॉड मार्श को श्रद्धांजलि दी थी जिनका निधन भी 4 मार्च को हुआ। वॉर्न ने अपने इस ट्वीट में लिखा था कि, "बहुत दुख हुआ जानकर कि रॉड मार्श नहीं रहे। वो हमारे खेल के महान खिलाड़ी थे और युवा लड़कों व लड़कियों के लिए मिसाल थे। रॉड क्रिकेट को बहुत प्यार करते थे और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया। उनके परिवार को बहुत सारा प्यार। RIP"

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट ने एक ही दिन में दो महान पूर्व खिलाड़ियों को खो दिया। क्रिकेट जगत के लिए ये बहुत बड़ी क्षति है। शेन वॉर्न अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी थे। उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ श्रीलंका के मुथैया मुरलीथरन के नाम दर्ज हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल