लाइव टीवी

हिटमैन रोहित को पछाड़कर मार्टिन गप्टिल फिर बने टी20आई के सबसे सफल बल्लेबाज 

Updated Jul 28, 2022 | 06:30 IST

Most runs in T20Is: मार्टिन गप्टिल बुधवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ 31 गेंद में 40 रन की धमाकेदार पारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
मार्टिन गप्टिल( Black Caps)
मुख्य बातें
  • मार्टिन गप्टिल ने स्कॉटलैंड के खिलाफ खेली 31 गेंद में 40 रन की पारी
  • इस पारी के दौरान गप्टिन बने अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
  • अर्धशतक पूरा करने से चूके लेकिन रोहित शर्मा को पछाड़ने में हुए सफल

एडेनबर्ग: न्यूजीलैंड के अनुभवी सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल(Martin Guptill) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बीच अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी बनने की रेस लगातार जारी है। विराट कोहली (Virat Kohli) के बल्ले की खामोशी के बीच इन दोनों बल्लेबाजों ने बढ़त बना ली है। उनके नाम अब 3399 रन दर्ज हो गए हैं। 

हिटमैन रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे 
बुधवार को गप्टिल ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 31 गेंद में 40 रन की आतिशी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के जड़े। जैसे ही गप्टिल ने अपनी पारी के दौरान 20 रन के आंकड़े को पार किया वो रोहित शर्मा को पछाड़कर अंतरराष्ट्रीय टी20 में एक बार फिर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित शर्मा के नाम 3379 रन हैं और गप्टिल ने 20 रन की बढ़त बना ली है। इस सूची में विराट कोहली 3308 रन के साथ तीसरे पायदान पर काबिज हैं।

ऐसा है गप्टिल का टी20आई रिकॉर्ड 
गप्टिल ने 3399 रन 115 मैच की 112 पारियों में 32.37 के औसत और 136.39 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 2 शतक और 20 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 105 रन रहा है। गप्टिल ने बुधवार को पारी की शुरुआत में फिन एलेन के साथ 8.5 ओवर में 85 रन की साझेदारी की। गप्टिल को रिची बैरिंगटन ने अपना शिकार बनाया और वो अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके। 

नहीं पूरा कर पाए अर्धशतक 
पिछले साल भारत दौरे के बाद से गप्टिल टी20 क्रिकेट से दूर थे। ऐसे में उन्हें न्यूजीलैंड के यूरोप टूर के लिए टीम में शामिल किया गया। आयरलैंड के खिलाफ गप्टिल बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। तीन मैच की सीरीज में वो 24,11 और 25 रन की पारियां खेल सके थे। स्कॉटलैंड के खिलाफ वो 40 रन के आंकड़े तक पहुंचे लेकिन अपना अर्धशतक नहीं पूरा कर पाए। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल