लाइव टीवी

न्‍यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस केर्न्‍स की सर्जरी हुई, हेल्‍थ पर मिली ताजा अपडेट

Updated Aug 11, 2021 | 12:09 IST

Chris Cairns condition after surgery: न्‍यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस केर्न्‍स को वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। अब इस क्रिकेटर की तबीयत पर नई अपडेट मिली है, जिसने क्रिकेट फैंस को खुश कर दिया है।

Loading ...
क्रिस केर्न्‍स
मुख्य बातें
  • क्रिस केर्न्‍स की हालत सर्जरी के बाद स्थिर है
  • केर्न्‍स को वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया था
  • केर्न्‍स की स्थिति गंभीर है, लेकिन वह स्थिर हैं और आईसीयू में हैं

सिडनी: न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर क्रिस केर्न्‍स की स्थिति सर्जरी के बाद स्थिर है। केर्न्‍स तबीयत खराब होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में गिर पड़े थे और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जीवन रक्षा प्रणाली पर थे।

न्यूजहब के स्‍पोर्ट्स प्रेजेंटर एंड्रयू गोउरडी ने ट्वीट कर कहा, 'सिडनी के सेंट विनसेंट अस्पताल में ट्रांस्फर करने से पहले केर्न्‍स की स्थिति में सुधार हुआ। उनकी सर्जरी हुई है। केर्न्‍स की स्थिति गंभीर है, लेकिन वह स्थिर हैं और आईसीयू में हैं।'

इससे पहले उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा था, 'इस बारे में अफवाह फैली है कि केर्न्‍स को दिल के प्रत्यारोपण की जरूरत है, यह सच नहीं है। प्रत्यारोपण संभव है, लेकिन सर्जन देखेंगे कि उनका दिल किस तरह काम कर रहा है।'

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 51 वर्षीय केर्न्‍स पिछले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में तबीयत बिगड़ने के बाद गिर पड़े थे। केर्न्‍स को कैनबरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। केर्न्‍स न्यूजीलैंड क्रिकेट के एक महान खिलाड़ियों में एक पूर्व खिलाड़ी लांस केर्न्‍स के पुत्र हैं, जो अपने समय के बेहतरीन ऑलराउंडर थे। केर्न्‍स ने न्यूजीलैंड के लिए 1989 से 2006 तक कुल 62 टेस्ट, 215 वनडे और दो टी 20 मैच खेले हैं। वह फिलहाल स्काई स्पोर्ट में कमेंटेटर हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल