लाइव टीवी

इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने लिखा कुछ ऐसा- 2021 में भारत का 'सर्वाधिक रिट्वीट किया जाने वाला ट्वीट' बना

Updated Dec 10, 2021 | 05:35 IST

Most retweeted tweet of India in 2021: हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान बनने वाले तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने कुछ समय पहले एक ऐसा ट्वीट किया था जो इस साल भारत में सबसे ज्यादा बार रिट्वीट किया जाने वाला ट्वीट बन गया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
पैट कमिंस
मुख्य बातें
  • पैट कमिंस के ट्वीट ने रचा इतिहास, भारत में किया कमाल
  • ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान ने भारत की तरफ बढ़ाया था मदद का हाथ
  • कोविड-19 के लिए पैट कमिंस ने मदद का हाथ बढ़ाया था

कोविड-19 ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लिया है। पिछले कुछ समय से मामलों में कमी जरूर आई है लेकिन अब भी वायरस मौजूद है। भारत ने भी इस वायरस से जबरदस्त युद्ध लड़ा है, खासतौर पर इस साल आई दूसरी लहर के दौरान जब पूरे देश में दहशत का माहौल था। सभी मदद के लिए तरस रहे थे, एक ऐसा नजारा जो देश ने पहले कभी नहीं देखा था। उसी दौरान ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पैट कमिंस ने एक ट्वीट किया जो पूरे देश में छा गया।

बात अप्रैल-मई 2021 की है जब कोविड-19 की दूसरी लहर ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले रखा था। रोज लाखों केस आ रहे थे और हजारों मौत भी हो रही थीं। उस समय आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के नए टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने 50 हजार डॉलर की मदद का हाथ आगे बढ़ाते हुए ट्वीट किया। उनके इस ट्वीट को पूरे भारत का प्यार मिला।

ट्विटर ने अपना एक बयान जारी किया है जिसमें लिखा है कि, "जैसा कि देख सकते हैं कि भारत कोविड-19 की दूसरी लहर की चपेट में आया है। पूरी दुनिया भर से लोग उनके समर्थन में आगे आए हैं। इन्हीं में एक नाम ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पैट कमिंस का भी था, जिन्होंने भारत में कोविड सहायता के लिए डोनेशन दिया और ट्विटर पर जाकर लोगों को भी कुछ योगदान देने के विए प्ररित किया। उनके उस ट्वीट को पूरे देश में प्यार और समर्थन मिला जिससे वो 2021 में भारत में सबसे ज्यादा बार रिट्वीट किया जाने वाला ट्वीट बन गयाा है।"

इसके अलावा कमिंस का वो ट्वीट 'Most quote tweeted tweet of 2021' भी बन गया। कमिंस ने 26 अप्रैल 2021 को जो ट्वीट किया था उसको 1 लाख 40 हजार से ऊपर रिट्वीट मिले जबकि 21.9K Quote ट्वीट मिले।

कमिंस के इस ट्वीट के अलावा भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने जब ट्वीट करके अपनी बेटी के जन्म की खबर दी थी, वो 2021 में सबसे ज्यादा बार लाइक किया जाने वाला ट्वीट बना। ऐसे ही जब उससे पहले विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के प्रेगनेंट होने की खबर दी थी, तब वो ट्वीट 2020 का सर्वाधिक लाइक किया जाने वाला ट्वीट बना था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल