लाइव टीवी

रोहित शर्मा ने तोड़ा 'यूनिवर्स बॉस' के छक्‍कों का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्‍लेबाज

Updated Mar 20, 2021 | 20:41 IST

Rohit Sharma Breaks Chris Gayle record: रोहित शर्मा ने विश्व क्रिकेट में जबरदस्त कारनामा अंजाम दिया है। उन्होंने क्रिस गेल के छक्‍कों का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा डाला है।

Loading ...
रोहित शर्मा

भारत और इंग्लैंड की टीम शनिवार को पांचवें और आखिरी टी20 में आमने-सामने हैं। भारत को मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला, जिसे उसने जमकर भुनाया। भारत की ओर से पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और विराट कोहली ने की। दोनों पहले विकेट के लिए 94  रन की मजबूत साझेदारी की। रोहित ने इस दौरान 34 गेंदों में ताबड़तोड़ 64 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 5 शानदार छक्के लगाए। इतना ही नहीं रोहित ने अर्धशतकीय पारी में एक जबरदस्त उपलब्धि भी अपने नाम कर ली। उन्होंने 'यूनिवर्स बॉस' के नाम से मशहूर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल के छक्‍कों का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ डाला।

ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्‍लेबाज

रोहित शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक पारी में पांच या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बन गए हैं। रोहित ने ऐसा कारनामा अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 10 बार अंजाम दिया है। रोहित इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 से पहले गेल की बराबरी पर थे, लेकिन मैच के नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर पारी का पांचवां छक्का जड़ते ही वह यूनिवर्स बॉस' से आगे निकल गए। रोहित के बाद अब गेल और कॉलिन मुनरो संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंचे गए हैं, जिन्होंने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में एक पारी में पांच या उससे ज्यादा छक्के 9 मर्तबा मारे हैं। 

रोहित शर्मा ने एक और कारनामा किया

रोहित शर्मा ने अपनी पारी में न सिर्फ क्रिस गेल के छक्‍कों का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा बल्कि टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में भी दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मैच से पहले रोहित तीसरे स्थान पर जबकि न्यूजीलैंड के मार्टिल गुप्टिल दूसरे नंबर पर थे। रोहित ने अपनी अर्धशतकीय पारी में को पछाड़ दिया और खुद उनकी जगह पर काबिज हो गए। रोहित से आगे यानी टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं, जिनके तीन से अधिक रन हैं। कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीन हजार का आंकड़ा छूने वाले विश्व के पहले क्रिकेटर हैं। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल