लाइव टीवी

रोहित शर्मा फिर बने अंतरराष्ट्रीय टी20 के सिक्सर किंग, साथ ही अपने नाम की एक और बड़ी उपलब्धि 

Updated Sep 23, 2022 | 23:19 IST

Rohit Sharma, Most Sixes in T20Isटीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय टी20 में छक्कों के बादशाह बन गए हैं। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
रोहित शर्मा
मुख्य बातें
  • रोहित शर्मा ने नागपुर टी20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली 20 गेंद में 46 रन की पारी
  • अपनी पारी के शुरुआती दो छक्के जड़ते ही रोहित बने अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज
  • पारी में 4 चौके और 4 छक्के जड़ने वाले रोहित बने अंतरारष्ट्रीय टी20 में 500 से ज्यादा बाउंड्री जड़ने वाले पहले खिलाड़ी

नागपुर: हिटमैन के नाम से मशहूर टीम इंडिया कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय टी20 के सिक्सर किंग बन गए हैं। शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले में जीत के लिए 8 ओवर में 91 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे रोहित ने धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की। जोस हेजलवुड के पहले ही ओवर में रोहित ने दो ताबड़तोड़ छक्के जड़ दिए। 

बने अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी
इसके साथ ही रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़कर अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने अपनी पारी में 4 छक्के जड़े। ऐसे में उनके खाते में कुल 176 छक्के हो गए हैं। दूसरे पायदान पर सरकने वाले मार्टिन गप्टिल ने 172 छक्के जड़े हैं। वहीं क्रिस गेल 124 छक्कों के साथ इस सूची में तीसरे पायदान पर काबिज हैं।

500 बाउंड्री जड़ने वाले पहले खिलाड़ी
रोहित शर्मा ने 20 गेंद में 46 रन की धमाकेदार पारी खेलकर टीम इंडिया को 6 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। इस दौरान उन्होंने चार चौके और चार छक्के जड़े। इसके साथ ही वो अंतरराष्ट्रीय टी20 में 500 बाउंड्री जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित के खाते में 504 बाउंड्री हो गई हैं। जिसमें 328 चौके और 176 छक्के शामिल हैं। ये उपलब्धि उन्होंने 138वें इंटरनेशनल टी20 मुकाबले की 130वीं पारी खेलते हुए हासिल की। 

भारत ने 6 विकेट से हासिल की जीत
रोहित शर्मा की धमाकेदार पारी की बदौलत भारतीय टीम ने नागपुर टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 4 गेंद और 6 विकेट शेष रहते जीत हासिल कर ली। भारत को अंत में जीत दिनेश कार्तिक छक्का और चौका जड़कर दिलाई। इसके साथ ही सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर आ गई हैं। सीरीज की तीसरा और निर्णायक मुकाबला 25 सितंबर को हैदराबाद में खेला जााएगा। 
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल