लाइव टीवी

RR IPL 2022 Retained Players List: राजस्थान रॉयल्स ने किस किस को किया रिटेन, ये है खिलाड़ियों की लिस्ट

Updated Dec 01, 2021 | 08:34 IST

RR IPL 2022 Retained and Released Players List: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2022 के लिए केवल तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने का निर्णय किया।

Loading ...
राजस्थान रॉयल्स की रिटेनशन लिस्ट (तस्वीर साभार- आईपीएल)
मुख्य बातें
  • आईपीएल 2022 की नीलामी से पहले खिलाड़ियों की रिटेनशन लिस्ट जारी
  • सभी पुरानी 8 टीमों ने उन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की जिनको वे बरकरार रखना चाहते हैं
  • राजस्थान रॉयल्स किन पुराने खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेगी

IPL 2022, RR Retained Players List: अगले साल जनवरी में आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन होना है, लेकन उससे पहले मौजूदा आठ टीमों ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नाम बता दिए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने भी मंगलवार को अपने साथ बरकरार रखे गए खिलाड़ियों का खुलासा कर दिया है। आरआर ने सिर्फ तीन प्लेयर  रिटेन करने किए हैं। 

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें संस्करण के लिए राजस्थान रॉयल्स किस रणनीति के साथ उतरेगी ये देखना दिलचस्प होगा। आईपीएल 2022 के लिए होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी में सभी धुरंधर एक बार फिर बिकने को तैयार होंगे। बीसीसीआई ने पुरानी टीमों को 30 नवंबर तक उन चार खिलाड़ियों का नाम सौंपने को कहा था जिनको वो रिटेन करना चाहते हैं। आइए जानते हैं कि आईपीएल 2022 के लिए राजस्थान ने किन खिलाड़ियों को बरकरार रखा है।

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2022 के लिए इनको रखा बरकरार (Rajasthan Royals IPL 2022 Retained players list)

1. संजू सैमसन (14 करोड़ रुपये)

2. जोस बटलर (10 करोड़ रुपये)

3. यशस्वी जायसवाल (8 करोड़ रुपये)

बजट- राजस्थान के पास 62 करोड़ रुपये बाकी नीलामी के लिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल