लाइव टीवी

एमएस धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर ने मारा था हेलिकॉप्टर शॉट, वीडियो देख हक्का-बक्का रह जाएंगे

Updated Jul 12, 2021 | 09:27 IST

Sachin Tendulkar Helicopter Shot: सचिन तेंदुलकर ने एमएस धोनी के डेब्यू से दो साल पहले एक अलग तरह का हेलीकॉप्टर शॉट खेला था। हेलीकॉप्टर शॉट को धोनी का सिग्नेचर शॉट माना जाता है।

Loading ...
सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी
मुख्य बातें
  • धोनी को हेलिकॉप्टर शॉट ने खास पहचान दी
  • धोनी ने इस शॉट को अपने दोस्त से सीखा था
  • धोनी से पहले सचिन ने हेलिकॉप्टर शॉट खेला था

सबसे सफल कप्तानों में से एक एमएस धोनी ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उन्होंने तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने के बाद संन्यास लिया। उन्होंने भारत के लिए कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं और कई शानदार पारियां खेलीं। धोनी ने अपने 15 साल लंबे इंटरनेशनल करियर के दौरान 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उनका कप्तानी और विकेटकीपिंग का अपना अंदाज होता था। इतना ही नहीं उनका शुमार बिग हिटर्स में किया जाता। धोनी को एक शॉट ने खास पहचान दी थी, जिसे हेलिकॉप्टर शॉट कहा गया। इसे धोनी का सिग्नेचर शॉट माना जाता है।

जब सचिन ने खेला हेलीकॉप्टर शॉट

भारत के लिए सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में से एक धोनी ने खेल में बेहद माहिर थे। उन्होंने यॉर्कर और फुल-लेंथ डिलीवरी पर छक्के मारने का एक बेहतरीन तरीका ढूंढ निकाला और बखूबी हेलीकॉप्टर शॉट जमाए। कहा जाता है कि उन्होंने यह शॉट अपने बचपन के दोस्त से सीखा था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे लोकप्रिय बनाने का श्रेय धोनी को जाता है। धोनी ने भले ही इस शॉट को पॉपुलर किया हो लेकिन उनसे पहले भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने हेलीकॉप्टर शॉट मारा था। सचिन ने यह शॉट धोनी के डेब्यू से दो साल पहले 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। हालांकि, सचिन का हेलीकॉप्टर शॉट धोनी से थोड़ा अलग था।
 

सचिन तेंदुलकर ने जेम्स कर्टली द्वारा डाल गए 49वें ओवर की अंतिम गेंद पर हेलिकॉप्टर शॉट खेलकर चौका लगाया था। तेंदुलकर का शॉट धोनी से अलग था, लेकिन यह हेलीकॉप्टर शॉट जैसा ही दिखता है। भारत और इंग्लैंड के बीच हुए इस वनडे मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था। बता दें कि धोनी की तरह हेलीकॉप्टर शॉट लगाने का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। भारतीय क्रिकेटर ही नहीं बल्कि विदेशी खिलाड़ी भी इस शॉट को खेलते देखे जा सकते हैं।
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल