लाइव टीवी

दूसरी पारीः रोहतक की लड़की का इंग्लैंड में धमाल, 17 साल की 'सहवाग फैन' ने अब बनाया नया क्रिकेट रिकॉर्ड

Updated Jun 18, 2021 | 21:16 IST

Shafali Verma Debut Test Record: 17 वर्षीय शेफाली वर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में धमाल मचा दिया है। उन्होंने एक नया क्रिकेट रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
शेफाली वर्मा
मुख्य बातें
  • शेफाली वर्मा का बल्ला एक बार फिर चला है
  • उन्होंने दूसरी पारी में भी अर्धशतक जमा दिया
  • शेफाली वर्मा का यह पहला टेस्ट मुकाबला है

इंग्लैंड के खिलाफ काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे टेस्ट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम भले ही मुश्किल का सामना कर रही हो, लेकिन सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा का जवाब नहीं है। उन्होंने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में जहां 152 गेंदों में 13 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 96 रन की पारी खेली वहीं दूसरी पारी में भी शेफाली ने धमाल मचा दिया। फोलोऑन खेल रही भारतीय महिला टीम के लिए शेफाली ने एक बार फिर अर्धशतक जड़ दिया है और वह अभी भी क्रीज पर टिकी हुई हैं। उन्होंने एक नया कारनामा अंजाम दिया है, जो कोई भारतीय महिला क्रिकेटर नहीं कर सकी।

शेफाली वर्मा ने बनाया नया रिकॉर्ड

हरियाणा के रोहतक की रहने वाली 17 वर्षीय शेफाली ने कम उम्र में खास उपलब्धि अपने नाम की है। वह डेब्यू टेस्ट की दोनों पारियों में 50 से अधिक रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। साथ ही शेफाली डेब्यू टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक जमाने वाली सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गई हैं। शेफाली पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग की फैन हैं और उनकी तरह ही ताबड़ोतड़ बल्लेबाजी करती हैं। बता दें कि इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट पर 396 रन बनाकर घोषित की थी। जवाब में भारतीय टीम पहली पारी 231 रन पर ऑलआउट हो गई और फिर फोलोऑन खेलने पर मजबूर होना पड़ा।

विश्व में ऐसा करने वाली चौथी क्रिकेटर

शैफाली वर्मा विश्व की चौथी महिला क्रिकेटर हैं, जिसने अपने करियर के पहले टेस्ट की दोनों पारियों में 50 से अधिका का स्कोर बनाया है। सबसे पहले यह कारनामा इंग्लैंड की लेसर कुक ने अंदाम दिया है। उन्होंने साल 1986 में अपने डेब्यू टेस्ट में ऐसा किया था। उनके बाद लिस्ट में दूसरा नंबर श्रीलंकई खिलाड़ी वैनेसा बॉवेन का है। बॉवेन ने साल 1998 में पदार्पण टेस्ट की दोनों पारियों में फिफ्टी जमाई थी। इस फेहसिस्त में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर जेस जॉनासेन की हैं। उन्होंने साल 2015 में डेस्ट डेब्यू करते हुए दोनों पारी में 50 से अधिक स्कोर बनाया था। वहीं,  जॉनासेन के छह बाद अब शेफाली ने ऐसा किया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल