लाइव टीवी

तंगी के दौर में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दिखाई दरियादिली, राष्ट्रमंडल खेलों में भागीदारी के लिए दिए सवा दो करोड़ रुपये

Updated Jul 16, 2022 | 23:37 IST

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने तंगी के दौर में श्रीलंका ओलंपिक संघ को खिलाड़ियों के बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने के लिए सवा दो करोड़ रुपये की मदद की है।

Loading ...
श्रीलंका का झंडा
मुख्य बातें
  • राष्ट्रमंडल खेलों में भागीदारी के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
  • खिलाड़ियों के खेलों में भाग लेने के लिए दिए 2.2 करोड़ रुपये
  • सरकार ने पहले ही खड़े कर दिए थे अपने हाथ

कोलंबो: श्रीलंका इन दिनों राजनीतिक अस्थिरता और अशांति का सामना कर रहा है। आर्थिक संकट के मुश्किल दौर में  श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दरिलादिली दिखाते हुए श्रीलंका के खिलाड़ियों के बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने के लिए अपना खजाना खोल दिया है। 

जब पूरा देश छोटी-छोटी जरूरत की चीजों के लिए जूझ रहा है। देश में गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की कमी हो गई है। विश्वविद्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। ऐसी राष्ट्रीय आपदा के समय श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड अपनी भूमिका अच्छी तरह अदा कर रहा है। 

दिए हैं 2.2 करोड़ रुपये 
खेल संघों को जहां आगामी बर्मिंघम राष्ट्रमंडल में भागीदारी के लिए दो टूक ना कह दिया गया था। ऐसे में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपना हाथ बढ़ाते हुए खुले हाथों से खिलाड़ियों के इस बड़ी वैश्विक स्पर्धा में भाग लेने के लिए 2.2 करोड़ श्रीलंकाई रुपये दिए हैं।

मुश्किल की घड़ी में बढ़ाया है मदद का हाथ
श्रीलंका के राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले दल के मुखिया दंपथ फर्नांडो ने कहा, ये बहुत बड़ी राशि है। हमारा देश छोटा है और सभी प्रशासक एक दूसरे को जानते हैं। मौजूदा मुसीबत की घड़ी में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने स्वयं आगे आकर ओलंपिक संघ की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। ये अपने आप में विशिष्ट है।   

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल