लाइव टीवी

T20 World Cup 2021 Points Table: भारत की जीत व विदाई के साथ सुपर-12 का अंत, ऐसा रहा अंक तालिका का अंतिम हाल

Updated Nov 09, 2021 | 00:00 IST

T20 World Cup 2021 Points Table Group 1 & 2 (टी20 विश्व कप 2021 अंक तालिका): यूएई में आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 का सुपर-12 राउंड जारी है। आइए जानते हैं कि पाकिस्तान-स्कॉटलैंड के बीच हुए मैच के बाद किस टीम की क्या है मौजूदा स्थिति, देखिए पूरी अंक तालिका।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
भारत-नामिबिया मैच व सुपर-12 राउंड के बाद अंक तालिका का हाल
मुख्य बातें
  • भारत की जीत के साथ सुपर-12 राउंड समाप्त, अंत में ऐसी रही टी20 विश्व कप 2021 की पूरी अंक तालिका
  • पहले सेमीफाइनल में होगी इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत
  • दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान का होगा ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला

T20 World Cup 2021 Points Table Group 1 & 2 (टी20 विश्व कप 2021 अंक तालिका): आईसीसी टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2021 (ICC T20 WC) में सुपर-12 राउंड का सोमवार रात अंत हो गया। नामीबिया पर भारत की जीत और टूर्नामेंट से विदाई के साथ सुपर-12 राउंड समाप्त हुआ। दोनों ग्रुप की शीर्ष-2 टीमों ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।

आईसीसी टी20 विश्व कप में सोमवार को भारतीय टीम ने नामीबिया को 9 विकेट से मात दी और इसी के साथ टूर्नामेंट में भारत का सफर भी समाप्त हो गया। गौरतलब है कि ग्रुप-1 में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें- इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया। जबकि ग्रुप-2 में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें- पाकिस्तान और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुकी हैं। आईसीसी टी-20 विश्व कप 2021 की अंक तालिका का अंतिम हाल कैसा रहा, यहां देखिए।

ये है टी20 विश्व कप 2021 की अंक तालिका का अंतिम हाल (8 नवंबर सुपर-12 राउंड खत्म होने के बाद)

- ग्रुप-1 की अंक तालिका (Group-1 Points Table)

             टीम   मैच   जीते   हारे  अंक  नेट रन रेट
1, इंग्लैंड   5   4    0   8    +2.464    
2.ऑस्ट्रेलिया   5   4    1   8  +1.216
3. दक्षिण अफ्रीका   5   4    1   8  +0.739
4. श्रीलंका   5   2    3   4   -0.269
5. वेस्टइंडीज   5   1    4   2   -1.641
6. बांग्लादेश   5   0    5   0    -2.383

- ग्रुप-2 की अंक तालिका (Group-2 Points Table)

             टीम   मैच   जीते   हारे  अंक  नेट रन रेट
1  पाकिस्तान    5    5    0   10    +1.583
2. न्यूजीलैंड    5    4    1   8    +1.162
3.भारत    5    3    2   6    +1.747
4. अफगानिस्तान    5    2    3   4    +1.053
5. नामीबिया    5    1    4   2    -1.890
6. स्कॉटलैंड    5   0    5   0     -3.494

आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 का पहला सेमीफाइनल मैच 10 नवंबर को अबु धाबी में खेला जाएगा। वहीं टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 नवंबर को दुबई में आयोजित किया जाना है। जबकि टी20 विश्व कप 2021 का फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल