लाइव टीवी

T20 World Cup 2021 Schedule: 29 दिन तक चलेगा टी20 विश्व कप 2021, ये है फुल शेड्यूल, जानिए कब-किससे टकराएगी आपकी पसंदीदा टीम

Updated Oct 21, 2021 | 07:23 IST

T20 World Cup 2021 Schedule: आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 का आगाज हो चुका है। क्रिकेट का महाकुंभ 17 अक्टूबर से लेकर 14 नवंबर तक चलेगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
T20 World Cup 2021 full Schedule
मुख्य बातें
  • टी20 विश्व कप 2021 खेला जा रहा है
  • टूर्नामेंट ओमान और यूएई में हो रहा
  • टी20 वर्ल्ड कप मैचों का पूरा कार्यक्रम

ICC T20 World Cup 2021 Full Schedule: आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 की शुरुआत हो चुकी है। बीसीसीआई की मेजबानी में टूर्नामेंट का आयोजन ओमान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किया जा रहा है। टूर्नामेंट 17 से लेकर 14 नवंबर तक चलेगा। यह टी20 विश्व कप का सातवां संस्करण हैं। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें अपना दमखम दिखाने का मौका मिलेगा, लेकिन खिताब के लिए सिर्फ 12 टीमें आमने-सामने होंगी। आठ टीमों ने टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वालीफाई किया है जबकि 8 अन्य टीमों के बीच चार स्थानों के लिए क्वालीफायर मुकाबले होंगे। आइए टी20 विश्व कप 2021 के फुल शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं। जानिए, कब और किससे आपकी पसंदीदा टीम टकराएगी?

टूर्नामेंट कुछ इस तरह टकराएंगी टीम

बता दें कि टूर्नामेंट में सबसे पहले क्वालीफाइंग मुकाबले होंगे, जिसमें 8 टीमें टकराएंगी। क्वालीफाइंग राउंड में चार-चार टीमों के दो ग्रुप है। ग्रुप-ए में श्रीलंका, आयरलैंड, नामीबिया और नीदरलैंड हैं जबकि ग्रुप-बी में बांग्लादेश, ओमान, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी हैं। बता दें कि दोनों ग्रुप से शीर्ष-2 टीमों को ही अगले राउंड यानी सुपर-12 स्टेज में जाने का मौका मिलेगा। सुपर-12 को भी दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-1 में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, A1 और B2 हैं। वहीं, ग्रुप-2 में भारत, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, B1 और A2 हैं। सुपर-12 राउंड में प्रत्येक टीम को कुल पांच मैच खेलने हैं। इसके बाद दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी और फिर आखिर में दो टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। 

क्वालीफाइंग मैचों का शेड्यूल

 तारीखा  किन टीमों की भिड़ंत  समय  स्थान
 17 अक्टूबर  ओमान बनाम पापुआ न्यू गिनी  दोपहर साढ़े तीन बजे  मस्कट
 17 अक्टूबर  बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड   शाम साढ़े सात बजे  मस्कट
 18 अक्टूबर  आयरलैंड बनाम नीदरलैंड्स  दोपहर साढ़े तीन बजे  अबुधाबी
 18 अक्टूबर   श्रीलंका बनाम नामीबिया    शाम साढ़े सात बजे  अबुधाबी
 19 अक्टूबर  स्कॉटलैंड बनाम पापुआ न्यू गिनी  दोपहर साढ़े तीन बजे  मस्कट
 19 अक्टूबर  ओमान बनाम बांग्लादेश  शाम साढ़े सात बजे  मस्कट
 20 अक्टूबर  नामीबिया बनाम नीदरलैंड्स  दोपहर साढ़े तीन बजे  अबुधाबी
 20 अक्टूबर  श्रीलंका बनाम आयरलैंड  शाम साढ़े सात बजे  अबुधाबी
 21 अक्टूबर  बांग्लादेश बनाम पापुआ न्यू गिनी  दोपहर साढ़े तीन बजे   मस्कट
 21 अक्टूबर  ओमान बनाम स्कॉटलैंड  शाम साढ़े सात बजे   मस्कट
 22 अक्टूबर   नामीबिया बनाम आयरलैंड  दोपहर साढ़े तीन बजे  शारजाह
 22 अक्टूबर  श्रीलंका बनाम नीदरलैंड्स  शाम साढ़े सात बजे  शारजाह

सुपर-12 राउंड में ग्रुप-1 के मुकाबले

तारीख  किन टीमों के बीच टक्कर  समय  स्थान
 23 अक्टूबर  ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका   दोपहर साढ़े तीन बजे  अबुधाबी
 23 अक्टूबर   इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज  शाम साढ़े सात बजे  दुबई
 24 अक्टूबर  ए-1 बनाम बी-2  दोपहर साढ़े तीन बजे  शारजाह
 26 अक्टूबर  दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज  दोपहर साढ़े तीन बजे  दुबई
 27 अक्टूबर  इंग्लैंड बनाम बी-2  दोपहर साढ़े तीन बजे  अबुधाबी
 28 अक्टूबर  ऑस्ट्रेलिया बनाम ए-1  शाम साढ़े सात बजे  दुबई
 29 अक्टूबर   वेस्टइंडीज बनाम बी-2   दोपहर साढ़े तीन बजे  शारजाह
 30 अक्टूबर   दक्षिण अफ्रीका बनाम ए-1  दोपहर साढ़े तीन बजे  शारजाह
 30 अक्टूबर   इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया    शाम साढ़े सात बजे  दुबई
 1 नवंबर  इंग्लैंड बनाम ए-1  शाम साढ़े सात बजे  शारजाह
 2 नवंबर  दक्षिण अफ्रीका बनाम बी-2  दोपहर साढ़े तीन बजे  अबुधाबी
 4 नवंबर  ऑस्ट्रेलिया बनाम बी-2  दोपहर साढ़े तीन बजे  दुबई
 4 नवंबर  वेस्टइंडीज बनाम ए-1  शाम साढ़े सात बजे  अबुधाबी
 6 नवंबर  ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज  दोपहर साढ़े तीन बजे  अबुधाबी
6 नवंबर  इंग्लैंड दक्षिण बनाम दक्षिण अफ्रीका   शाम साढ़े सात बजे  शारजाह

सुपर-12 राउंड में ग्रुप-2 के मुकाबले

 तारीख  किन टीमों के बीच मुकाबला  समय  स्थान
 24 अक्टूबर  भारत बनाम पाकिस्तान  शाम साढ़े सात बजे  दुबई
 25 अक्टूबर  अफगानिस्तान बनाम बी-1  शाम साढ़े सात बजे  शारजाह
 26 अक्टूबर  पाकिस्ता बनाम न्यूजीलैंड  शाम साढ़े सात बजे  शारजाह
 27 अक्टूबर  बी-1 बनाम बी-2  शाम साढ़े सात बजे  अबू धाबी
 29 अक्टूबर  अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान  शाम साढ़े सात बजे  दुबई
 31 अक्टूबर  अफगानिस्तान बनाम ए-2  दोपबर साढ़े तीजन बजे  अबू धाबी
 31 अक्टूबर  भारत बनाम न्यूजीलैेंड  शाम साढ़े सात बजे  दुबई
 2 नवंबर   पाकिस्तान बनाम ए-2  शाम साढ़े सात बजे  अबू धाबी
 3 नवंबर   न्यूजीलैंड बनाम बी-1  दोपबर साढ़े तीजन बजे  दुबई
 3 नवंबर   भारत बनाम अफगानिस्तान  शाम साढ़े सात बजे  अबू धाबी
 5 नवंबर   न्यूजीलैंज बनाम ए-2  दोपबर साढ़े तीजन बजे  शारजाह
 5 नवंबर   भारत बनाम बी-1  शाम साढ़े सात बजे  दुबई
 7 नवंबर   पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान  दोपबर साढ़े तीजन बजे  अबू धाबी
 7 नवंबर   पाकिस्तान बनाम ए-2  शाम साढ़े सात बजे  शारजाह
 8 नवंबर   भारत बनाम ए-2  शाम साढ़े सात बजे   दुबई

नॉकआउट मुकाबले

 तारीख  मुकाबला  समय  स्थान
 10 नवंबर  पहला सेमीफाइलन  शाम साढ़े सात बजे  अबुधाबी 
 11 नवंबर  दूसरा सेमीफाइनल  शाम साढ़े सात बजे  दुबई
 14 नवंबर  फाइनल  शाम साढ़े सात बजे  दुबई

टीम इंडिया का टी20 विश्व कप शेड्यूल

टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। इसके बाद भारत की दूसरे मैच में न्यूजीलैंड से टक्कर होगी। यह मुकाबला 31 अक्टूबर को दुबई में होगा। भारतीय टीम तीसरे मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ उतरेगी। दोनों टीमों का यह मैच 3 नवंबर को अबुधाबी में होगा। भारत को सुपर-12 मैच के बचे हुए दो मैचों में ग्रुप-बी की विजेता (दुबई में 5 नवंबर) और ग्रुप-ए से दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम (दुबई में 8 नवंबर) से भिड़ना होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल