लाइव टीवी

जो काम चार कप्तानों ने मिलकर किया, विराट कोहली ने वो अकेले कर दिखाया

Updated Dec 31, 2021 | 06:10 IST

Virat Kohli as Captain In SENA Countries: विराट कोहली ने अपने सात साल लंबे टेस्ट कप्तानी करियर में वो कारनामा कर दिखाया जो एमएस धोनी, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने अकेले कर दिखाया।   

Loading ...
भारतीय क्रिकेट टीम
मुख्य बातें
  • विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने SENA देशों में दर्ज की सातवीं जीत
  • विराट की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड में 3, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में 2-2 मैच जीते हैं
  • भारत को धोनी ने SENA देशों में 3, गांगुली ने 2 और द्रविड़ ने अपनी कप्तानी में दो-दो टेस्ट दिलाए हैं

सेंचुरियन: भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका को सेंचुरियन में खेले गए तीन मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 113 रन के अंतर से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। इस जीत के साथ ही विराट कोहली ने विदेशी सरजमीं पर जीत का एक नया भारतीय रिकॉर्ड स्थापित कर दिया।

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने SENA( साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में टेस्ट क्रिकेट में सातवीं जीत गुरुवार को हासिल की। यह विराट की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका में लगातार दूसरी जीत है। तीन साल पहले साल 2017-18 में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में जीत दर्ज की थी। ऐसे में तीन साल बाद दक्षिण अफ्रीका के अजये माने जाने वाले किले को फतह कर लिया और इस तरह विराट के खाते में लगातार दूसरी टेस्ट जीत दर्ज हो गई।

तीन दिग्गजों पर विराट भारी 
विराट ने SENA देशों में वो काम अकेले कर दिखाया है जो एमएस धोनी, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ मिलकर कर सके। धोनी, गांगुली और द्रविड़ की कप्तानी में टीम इंडिया सेना देशों में 7 मैच में जीत दर्ज कर सकी थी। इतनी जीत विराट ने टेस्ट क्रिकेट में 7 साल लंबे करियर में अकेले हासिल कर ली।

विराट ने अकेले हासिल की सात जीत
विराट की कप्तानी में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका में 2 जीत(जोहान्सबर्ग 2018, सेंचुरियन 2021) हासिल की। इसके अलावा इंग्लैंड में हालिया टेस्ट सीरीज में 2 मैच(लॉर्ड्स और ओवल) विराट की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अपने नाम किए थे। ऑस्ट्रेलिया में साल 2018 में उनकी कप्तानी में टीम ने एडिलेड और मेलबर्न टेस्ट में जीत हासिल की थी। वहीं साल 2018 में इंग्लैंड दौरे पर नॉटिंघम टेस्ट टीम इंडिया के नाम रहा था। इन सभी मैचों में विराट टीम इंडिया के कप्तान थे। 

गांगुली, द्रविड़ और धोनी ने मिलकर जड़ा जीत का सत्ता
वहीं भारतीय टीम ने धोनी की कप्तानी में साल 2009 में न्यूजीलैंड में, साल 2010 में दक्षिण अफ्रीका में और साल 2014 में इंग्लैंड में एक-एक मैच में जीत दर्ज की थी। वहीं सौरव गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2002 में इंग्लैंड में और साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट मैच जीता था। वहीं राहुल द्रविड़ की कप्तानी में भारतीय टीम ने साल 2006 में दक्षिण अफ्रीका में और साल 2007 में इंग्लैंड में एक-एक टेस्ट जीता था। यानी ये तीन दिग्गज कप्तान टीम इंडिया को SENA देशों में कुल सात मैचों में जीत दिला सके थे। 
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल