लाइव टीवी

IPL 2022: दिल्ली और पंजाब के मैच पर लटकी तलवार, अब ये खिलाड़ी हुआ कोरोना का शिकार

Updated Apr 20, 2022 | 17:49 IST

Tim Seifert tests positive for COVID-19: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच बुधवार को मुंबई के ब्रेबोन स्टेडियम में टक्कर होनी है। लेकिन मैच से पहले दिल्ली का एक और खिलाड़ी कोरोना की चपेट में आ गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
टीम सीफर्ट
मुख्य बातें
  • इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022
  • दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स
  • कोरोना पॉजिटिव पाए गए टीम सीफर्ट

मुंबई: विकेटकीपर टिम सिफर्ट के भी कोविड-19 पॉजिटिव पाये जाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच बुधवार शाम को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के आयोजन पर संशय बन गया है। 

दिल्ली कैपिटल्स की टीम का दूसरा विदेशी खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी से पहले आस्ट्रेलियाई आल राउंडर मिशेल मार्श कोरोना संक्रमित हुए थे जिससे उनकी टीम में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या छह हो गयी है।

यह भी पढ़ें: मिचेल मार्श दूसरे आरटी-पीसीआर टेस्ट में पाए गए पॉजिटिव, दिल्ली कैपिटल्स में बढ़े कोरोना के मामले

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के एक सूत्र के अनुसार बुधवार सुबह हुई जांच में सिफर्ट को पॉजिटिव पाया गया है। बीसीसीआई सूत्र ने कहा, 'जहां तक हमें पता है, न्यूजीलैंड के टिम सिफर्ट को पॉजिटिव पाया गया है।' 

गोपनीयता की शर्त पर एक खिलाड़ी ने कहा, 'हमारी सुबह कोविड-19 जांच हुई थी और कुछ देर में फिर हमारी जांच की जायेगी। हम अलग अलग रह रहे हैं।' बीसीसीआई को मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कोविड-19 के मामले सामने आने के बाद मैच पुणे से मुंबई कराने के लिये बाध्य होना पड़ा था।

यह भी पढ़ें: दिल्‍ली कैपिटल्‍स और पंजाब किंग्‍स के बीच मुकाबला पुणे के बजाय मुंबई में होगा

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल